इंसान का व्यवहार कुंडली के ग्रहों की स्थितियों से संबंध रखता है। आपके व्यवहार से ग्रहों की स्थितियां प्रभावित होती है। जब आप किसी इंसान की मदद करते हैं तो इससे आपकी कुंडली के ग्रह प्रभावित होते हैं। आप लोग जैसा बोलते हैं वैसा ही प्रभाव आपके ग्रहों पर पड़ता है। आइए आज जानते हैं कि कैसे आपके व्यवहार से ग्रह प्रभावित होते हैं।
वाणी का प्रभाव – वाणी का संबंध पारिवारिक जीवन और आर्थिक समृद्धि से होता है। खराब वाणी से हमें आर्थिक नुकसान होता है। वाणी के प्रभाव से कभी-कभी कम उम्र में बड़ी बीमारी हो जाती है। इसलिए वाणी को अच्छा रखने के लिए सूर्य को जल देना लाभकारी होता है। गायत्री मंत्र का जाप करने से वाणी पर नियंत्रण होती है।
आचरण और कर्म का प्रभाव – आचरण और कर्म को संबंध रोजगार से होता है। अगर ये दोनों ठीक हो तो रोजगार मिलने में समस्या नहीं आती है। व्यक्ति जीवन भर भटकता रहता है। आचरण में सुधार आने पर रोजगार की समस्या दूर हो जाती है। अच्छे आचरण के लिए शिव जी की उपासना करें।
जिम्मेदारियों का प्रभाव – जिम्मेदारियों से जीवन की बाधाओं का संबंध होता है। इसे ठीक से नहीं निभाने पर बड़ा संकट आ सकता है। इससे जीवन में विभिन्न तरह की परेशानियां आ जाती है। इसलिए जिम्मेदारियों को पूरा करने में कोई कमी ना छोड़े। एकादशी का व्रत रखने से ये भाव बेहतर होता है। इसके अलावा पौधों में पानी देने से भी लाभ मिलता है।
सहायता ना करने से हानि – सक्षम होने के बाद भी किसी की सहायता ना करने से मानसिक समस्याएं पैदा हो जाती है। इससे जीवन में अकेलेरपन के शिकार हो सकते हैं। लोगों की सहायता करने से व्यक्ति पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। मदद करने वाले व्यक्ति कभी मन से कमजोर नहीं होते हैं। इसके लिए दिन में भगवान के लिए थोड़ा समय निकालें, जिससे करुणा भाव मजबूत होगा।
[jwplayer oPy0zZ17-gkfBj45V]
मंगल ग्रह पर प्रभाव – मंगल भाई का कारक होता है। मंगल की कृपा के लिए अपने भाईयों से प्यार रखें।
गुरू पर प्रभाव – पीपल का पेड़ लगाकर उसकी सेवा करें। इससे गुरू ग्रह के दोष दूर हो जाते हैं।
शुक्र पर प्रभाव – इस ग्रह को पत्नी का कारक माना जाता है। इसलिए पत्नी को कभी अपशब्द ना कहें। ऐसा करने से शारीरिक और आर्थिक हानि होती है।
शनि पर प्रभाव – किसी भी अधिनस्थ कर्मचारी से सम्मानपूर्वक पेश आएं। कर्मचारियों को समय पर वेतन देने से शनि का शुभ फल मिलता है। घूमने और व्यायाम से शनि का प्रभाव कम होता है।