मेष – किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दिन रोमांटिक गुजरेगा। खुद पर ध्यान रहेगा। अपनी जरुरतों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी जरुरतमंद को काले जूतों का दान करें।
वृषभ – अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। सहयोगी से साथ मिलेगा। आर्थिक निवेश करने से बचें। पीपल के पेड़ के नीचे एक हफ्ते तक दीपक जलाएं।
मिथुन – मित्रों से लाभ मिलेगा। जीवन में सकारात्मकता रहेगी। विदेश जाने के योग हैं। आलस्य ना करें। कार्यस्थल पर पिरामिड रखें या अपने साथ पीला रुमाल रखें।
कर्क – कोई भी फैसला टालते समय धैर्य से काम लें। आज का दिन अच्छा और आरामदायक होगा। आर्थिक रुप से तालमेल बनाए रखें। पीपल के पेड़ में दूध का अर्ध्य दें।
सिंह – आध्यात्मिक लोगों की संगत में रहेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नई चीजों को सीखेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी कार्यों का फल ना मिलने से परेशान रहेंगे। गुलाब का फूल अपने साथ रखें।
कन्या – अचानक धन लाभ हो सकता है। पार्टनर से लाभ होगा। शादी के योग बन रहे हैं। खुद का मकान बन सकता है। पुराना या नया लोन परेशान कर सकता है। गणपति जी को रोजना दूब अर्पित करें।
तुला – लव लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। तनाव बढ़ा रहेगा। शिवलिंग पर चांदी के चंद्रमा चढ़ाएं।
वृश्चिक – ऑफिस में सहयोग मिलेगा। लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। तरक्की के योग हैं। दोस्तों से लाभ मिलेगा। कड़े फैसले ना लें। सूर्य देव की तस्वीर घर की पूर्व दिशा में रखें।
[jwplayer YOZBoXwj-gkfBj45V]
धनु – नए दोस्त मिलेंगे। कामयाबी और जश्न का समय है। पॉजीटिव पार्टनरशिप के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। आज गाय को पालक खिलाएं।
मकर – परिवार में खुशी रहेगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों से लाभ मिलेगा। खर्चों से तनाव बढ़ेगा। सफेद दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर लगाएं।
कुंभ – अपनी बात अच्छे ढंग से सामने रख पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। तनाव से दूर रहें। लोन के मामले परेशान कर सकते हैं। हनुमान जी को बूंदी चढ़ाएं और प्रसाद लोगों में बांटें।
मीन – आर्थिक लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कामयाबी में इजाफा होगा। प्रमोशन हो सकता है। मन में उदासी रहेगी। विश्वासघात मिल सकता है। केले के जड़ में जल चढ़ाएं।