मेष- विदेश में नौकरी के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन किसी अध्यात्मिक कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
सावधानी- किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हों, आज के दिन बहते हुए पानी में 125 ग्राम गुड़ का दान करें।

वृषभ- किसी जगह से शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। जो काम करने की इच्छा कर रहे थे वो काम मिल सकता है।
सावधानी- किसी से संबंध बिगड़ सकते हैं और इसी कारण से जीवन में तनाव बढ़ सकता है। हल्दी मिश्रित चावल का दान करें।

मिथुन- प्रेम संबंधों में खुशी मिलेगी। परिवार में खुशियां आ सकती हैं। इसके साथ ही करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।
सावधानी- काम को लेकर तनाव हो सकता है। काले छाते का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क- पार्टनरशिप के मामलों में तेजी आएगी। इसके साथ करियर में भी तरक्की होगी। प्रॉपर्टी लेने की प्लानिंग करेंगे और इसके लिए किसी से सही मार्गदर्शन मिलेगा।
सावधानी- बॉस की बातें चुभ सकती हैं। सफेद चंदन से स्वास्तिक बनाएं।

सिंह- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, काम के लिए नाम और यश मिलेगा। इसके साथ कड़े फैसले लेंगे।
सावधानी- सेहत पर ध्यान देना आवश्यक होगा। 125 ग्राम दाल बहते हुए पानी में दान करें।

कन्या- हताशा रह सकती है। भाग्य साथ देगा, पारिवारिक वर्चस्व बढ़ेगा। इसके साथ प्रॉपर्टी के मामलों में सफल होगें।
सावधानी- किसी भी तरह के विवाद में ना पड़ें। 125 ग्राम गुड़ का दान करें।

तुला- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सफलता मिलने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ेगें।
सावधानी- तनाव ना लें। 125 ग्राम शहद किसी शिव मंदिर में दान करें।

वृश्चिक- रिश्तों और पार्टनरशिप में स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में बदलाव होंगे
सावधानी- निवेश करते समय सोच-समझ कर कदम उठाएं। गन्ने के रस से श्रीयंत्र का अभिषेक करें।

धनु- आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ेंगे। महिलाओं का सहयोग मिलेगा। काम पूरे होंगे।
सावधानी- किसी बात को लेकर उदास रह सकते हैं। दूध किसी जरुरतमंद को दान करें।

मकर- खराब संगति से बचें, भावनात्मक तौर पर समय शुभ है। प्रेम संबंध सुधर सकते हैं।
सावधानी- पैसों के मामले में नुकसान हो सकता है। नारायण मंदिर में 125 ग्राम खजूर दान करें।

कुंभ- आज के दिन कहीं से शुभ खबर मिल सकती है। नाम और यश मिलेगा। हवाई यात्रा कर सकते हैं।
सावधानी- किसी भी तरह की बहस से बचें। शिव मंदिर में मीठा पान चढ़ाना शुभ रहेगा।

मीन- सफलता और खुशियों का समय है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है।
सावधानी- कोई पुराने मामले परेशान कर सकते हैं। शिव मंदिर में 125 ग्राम दही दान करना शुभ रहेगा।