मेष- जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। खानपान में रुचि बढेगी। किसी जगह पर जाने पर नाम की प्रख्याति होगी।
सावधानी- लॉटरी और जुए आदि से दूर रहें। प्रॉपटी विवाद में ना फंसे। नहाने के जल में थोड़ा गुड़ मिलाकर नहाएं।
वृषभ- आज के दिन परिवार में एकता बनेगी। पुरानी मेहनत रंग लेकर आएगी और बिजनेस के मामलों में सहजता रहेगी।
सावधानी- मन को दुखी ना रखें। नहाने के जल में गुलाब जल मिला लें।
मिथुन- एक्स्ट्रा इनकम के जरिए मिलेंगे। खेलकूज, मनोरंजन के मौके मिलेंगे और इसके साथ रुके हुए काम पूरे होंगे।
सावधानी- ट्रेवल करते समय थोड़ा सावधान रहें। नहाने के जल में तुलसी डालकर नहाएं।
कर्क- आने वाले दिन अच्छे रहेंगे, अपनों के साथ खुश रहेंगे। इसके साथ काम से संबंधी यात्राएं हो सकती हैं। मनइच्छा पूरी होगी।
सावधानी- अपनी भावनाओं पर थोड़ा कंट्रोल रखें। नहाने के पानी में थोड़ा-सा दूध डालें।
सिंह- परिवार का सहयोग मिलेगा, नए काम की शुरुआत हो सकती है। इसके साथ ही किसी प्रतिस्पर्धा का सामना कर सकते हैं।
सावधानी- बिना सोचे समझे ना बोलें। नहाने के पानी में अनार का थोड़ा-सा रस डालें।
कन्या- नया घर बनने की संभावनाएं है या पुराने घर का पुर्निर्माण हो सकता है। दांपत्य जीवन प्रेमपूर्ण बना रहेगा।
सावधानी- पार्टनर के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। नहाने के पानी में खस डालें।
तुला- काम का दबाव रह सकता है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी। किसी यात्रा के योग बन रहे हैं।
सावधानी- परिवार को समय दें किसी तरह की समस्याएं हो सकती हैं। नहाने के पानी में एक चम्मच घी मिलाएं।
वृश्चिक- विद्यार्थियों को मेहनत करने की जरुरत है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
सावधानी- अचानक यात्रा ना करें। सेहत पर ध्यान रखें। नहाने के पानी में रक्त चंदन मिलाएं।
धनु- महिलाओं का सहयोग मिलेगा। किसी बड़े काम को करने का फैसला अपने हाथ में ले सकते हैं। पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा। जिसके कारण क्लेश खत्म हो सकता है। फिजूलखर्च से बचें, नहाने के पानी में केसर मिलाएं।
मकर- वाणी मधुर के लाभ मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति रहेगी।
सावधानी- बैचेन ना रहें। नहाने के पानी में काले तिल मिलाकर नहाएं
कुंभ- परिवार में किसी की शादी तय हो सकती है। काम में पॉजिटिविटी बढ़ेगी।
सावधानी- किसी सरकारी काम के कागजी काम चुनौतीपूर्ण लग सकता है। नहाने के पानी में गोरचन मिलाएं।
मीन- माता-पिता का आशीर्वाद मिल सकता है। निवेश में फायदा हो सकता है। करियर में किसी से मदद मिल सकती है। नहाने के पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।