Sarkari Naukri Pane ke Upay : ज्यादातार युवाओं का सपना होता है कि उनकी सरकारी नौकरी लगे। इसी सपने को लेकर वो दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी मेहनत के साथ-साथ आपकी किस्मत भी नौकरी-रोजगार को प्रभावित करती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी पाना चाहता है तो उसे सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए। सूर्यदेव को प्रसन्न करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। इसके फलस्वरूप सरकारी नौकरी के अवसर बनते हैं। अगर सरकारी नौकरी चाहिए तो मेहनत और लगन के साथ ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को भी आजमाना चाहिए।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को सूर्य यंत्र बनाकर हमेशा अपने पास रखें। ओम ह्रां ह्रीं ह्रों स: सूर्योय नम: का जाप करें। रोज सुबह सबसे पहले गुड़ खाएं।

वृष राशि
इस राशि के जातकों को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। स्नानादि कर पवित्र हो सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। सूर्य गायत्री का पाठ करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक रविवार के उपवास करें। इस दिन नमक न खाएं। गुड़ का अधिक से अधिक सेवन करें। सूर्य स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि
आपकी राशि के जातकों को सूर्याष्टक का पाठ करना चाहिए। रविवार के दिन 12 बजे गेहूं का दान करें। संभव हो तो पिता या पिता समान किसी व्यक्ति को गुड़ दान करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सोने की अंगूठी पहननी चाहिए। रविवार के दिन व्रत करें। सूर्य कथा का पाठ करें। संभव हो तो गुड़ दान करें।

कन्या राशि
रोज सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करें। फिर एक लौटे में जल डालकर उसमें हल्दी और गुड़ मिलाएं। इस जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इसके बाद सूर्यदेव स्तुति का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि
तुला राशि के जातक सूर्य सूक्त का पाठ करें। रविवार की सुबह स्नानादि कर ब्रहम मुहूर्त में सूर्य की रोशनी में बैठकर सूर्य मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिक राशि
श्रीसूर्य स्तवन का पाठ करें। सूर्यदेव को रविवार की सुबह अर्घ्य जरूर दें। पिता, ताऊ, चाचा और दादा की सेवा करें। संभव हो तो उन्हें गुड़ अवश्य खिलाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को सूर्य कल्प विधान का पाठ करना चाहिए। साथ ही नारंगी रंग के सिंदूर से सूर्य यंत्र बनाकर हमेशा अपनी जेब में रखें। जल्द ही सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होगी।

मकर राशि
आपकी राशि के जातकों को सूर्य स्तवराज का पाठ करना चाहिए। विशेष तौर पर रविवार के दिन सूर्य स्तवराज का पाठ जरूर करें। बुजुर्गों की सेवा करें। पिता के साथ समय व्यतीत करें।

कुंभ राशि
अपने हाथ पर नारंगी रंग का धागा पहनें। रोज सुबह सूर्य स्तोत्र का पाठ करें। कोशिश करें कि ददिहाल के रिश्तेदारों के साथ आपके मधुर संबंध बने रहे। रोज सुबह सबसे पहले गुड़ खाएं।

मीन राशि
इस राशि के जातकों को सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए। रोज सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य दें। उनके मंत्रों का जाप करें। सूर्य यंत्र बनाकर अपने पास रखें। हाथ में नारंगी या पीले रंग का धागा पहनें।