एक विवादास्पद बयान को लेकर चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर गुरुवार सुबह ही भोपाल के मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच गई। मंदिर में पूजा और भजन के साथ-साथ साध्वी ने 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा का पढ़ना काफी शुभ माना जाता है। जानते हैं इस पाठ की क्या होती है महिमा…
– हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा के पाठ का खास महत्व होता है। माना जाता है कि इस पाठ को करने से भक्तों पर हनुमान भगवान की विशेष कृपा बनती है।
– इस पाठ को शनिदेव से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान चालीसा पढ़ने से भगवान शनि को भी प्रसन्न किया जा सकता है। पौराणिक कथा अनुसार एक बार भगवान हनुमान ने शनिदेव की रक्षा की थी जिस कारण शनि उनके भक्तों पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं।
– इस पाठ को कितनी बार करें ये तो मनुष्य की इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है लेकिन कम से कम पांच बार इस पाठ को करने की बात कही जाती है।
– ऐसी मान्यता है कि इस पाठ को करने से डर और तनाव दूर होते हैं। साथ ही मुश्किल समय में समस्याओं से लड़ने की शक्ति मिलती है।
– इस पाठ को रोजाना पढ़ने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। और जीवन में सकारात्मकता आती है।
– माना यह भी जाता है कि इस पाठ को करने से गंभीर बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
– मन को शांत करने के लिए इस पाठ को लोग करते हैं।
– इस पाठ को 8 बार करने से जाने-अनजाने किये हुए पापों से मुक्ति मिलती है।
– हनुमान जी को बुद्धि और बल का दाता माना गया है इसलिए इनकी अराधना से ये दोनों ही चीजें व्यक्ति को मिलती है। अगर बच्चे इस पाठ को करते हैं तो उनकी स्मरण शक्ति बढ़ती है।
[bc_video video_id=”5997338222001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– सुरक्षित यात्रा के लिए इस पाठ को किया जाता है।
– जो व्यक्ति दिन में एक बार भी इस पाठ को कर लेता है तो उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
– हनुमान चालीसा को पढ़कर साढ़े साती का प्रभाव भी कम होता है।