बच्चों के दांत निकलने को लेकर काफी सारी मान्यताएं प्रचलित है। कुछ लोग बच्चे का दांत छठे महीने में निकलना शुभ मानते हैं तो कुछ लोगों के अनुसार जिस बच्चे का दांत आठवें महीने में निकलता है वह बच्चे के मामा के लिए कष्टदायक होता है। ज्योतिष अनुसार बच्चे के दांत पाचवें महीने के बाद निकलना शुभ माना गया है। यहां जानें किस महीने निकला दांत कैसा प्रभाव डालता है…

– कहा जाता है कि जिस बच्चे के जन्म के समय से ही दांत होते हैं। यह माता-पिता के लिए काफी कष्टकारी साबित होते हैं। इससे माता और पिता दोनों के ही स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

– आमतौर पर बच्चों का नीचे वाला दांत पहले आता है। ज्योतिष अनुसार जिन बच्चों का ऊपर वाला दांत सबसे पहले निकल जाए तो यह बच्चे के ननिहाल पक्ष के लिए अशुभ होता है।

– बच्चे के दांत पहले महीने में निकलना बच्चे के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे खुद उस बच्चे को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

– दूसरे महीने पर दांत निकलने से उस बच्चे के भाईयों को कष्ट होता है।

– तीसरे महीने में दांत निकलना बहन के लिए अशुभ होता है।

– चौथे महीने में दांत निकलने से उस बच्चे की माता को कष्ट होता है।

– पांचवें महीने में दांत निकलने से बड़े भाई को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

– छठे महीने में दांत निकलना शुभ माना जाता है। इससे माता और पिता को आनंद की प्राप्ति होती है। रुके हुए काम बनने लगते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होने लगती है।

[bc_video video_id=”5853310158001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

– सातवें महीने में दांत निकलना पिता के लिए काफी शुभ होता है। पिता को व्यापार में उन्नति मिलती है।

– आठवें महीने में दांत निकलना मामा के लिए कष्टदायक साबित होता है।

– नौवें महीने में दांत निकलने से धन की प्राप्ति होती है।

– दशवे महीने में दांत निकलने से सुख की प्राप्ति होती है।

– ग्यारहवें महीने में दांत निकलने से सुख और धन दोनों की प्राप्ति होती है।

– और बारहवें महीने में दांत निकलने से धन और धान्य मिलता है।