अच्छा खाना बनाने का संबंध बुध ग्रह से होता है। इसके साथ ही इसमें शुक्र और चंद्रमा की भी भूमिका होती होती है। अच्छा खाना बनाने वाला व्यक्ति ज्यादातर मन से मजबूत होता है। साथ ही उस व्यक्ति का व्यवहार और कार्य बहुत कुशल होता है। खाना अच्छा बनाने से धैर्य का भी सीधा संबंध है। इसके अलावा अच्छा खाना बनाने से भाग्य पर इसका सीधा असर पड़ता है।
मेष, सिंह और धनु राशि के लोग सामान्य खाना बनाते हैं। इस राशि के जातक अक्सर खाना ही नहीं बनाना चाहते। वह खाने बनाने में बहुत वक्त लगाते हैं।
वृष, कन्या, मकर राशि के लोग अच्छा खाना बनाना जानते हैं। इन्हें स्वाद की अच्छी परख होती है। इन राशि के लोग खाना बनाने के अलावा प्रस्तुतीकरण भी खूब जानते हैं।
[jwplayer LrOAKyAu-gkfBj45V]
मिथुन, तुला, कुंभ राशि के लोग खाना बनाना तो जानते हैं लेकिन आलस्य के कारण खाना नहीं बनाते हैं। इस राशि के लोग खाने बनाने से ज्यादा ये खाने की आलोचना करते हैं।
कर्क, वृश्चिक, मीन राशि के लोग मूड के अनुसार खाना बनाते हैं मन ठीक है तो बेहतरीन खाना बनाएंगे। यदि इनका मन अच्छा नहीं है तो यह बकवास खाना बनाएंगे। इस राशि के जातक कुछ खास चीजे बहुत अच्छी बनाते हैं।
तरीका और उपाय –खाना बनाने से पहले रसोई को साफ करें, हो सके तो खुद भी स्नान करें। खाना हमेशा प्रसन्न मन से बनाएं। खाना बनाते समय बीच-बीच में ना चखें। खाना बनाते समय मंत्र का जाप कर सकते हैं। भोजन बनने के बाद पहले भगवान को अर्पित करें। अपनी रसोई को व्यक्तिगत ही रखें।