राशि चक्र कि प्रथम राशि है मेष, जिसके स्वामी ग्रह ऊर्जा के पुंज मंगल देव हैं| नव वर्ष के आग़ाज़ पर भूमि का यह पुत्र अपने परम शत्रु सूर्य पुत्र शनि की राशि कुम्भ में गतिशील रहेगा। शनिदेव मंगल की दूसरी राशि वृश्चिक में 26 फरवरी, 2017 तक आसीन हैं, फल स्वरुप मेष राशि के लोग नए साल के 26 दिन बाद शनि की अढईया से मुक्त जायेंगे। ताम्र पाद का नवम शनि करियर में कामयाबी की दास्तान लिखने के लिये जाना और पहचाना जाता है। पर इस शनि में लापरवाही घोर कष्ट कष्ट भी देती है।
21 मई, 2017 को जब शनिदेव वक्री होकर पुनः वृश्चिक में जायेंगे, मेष राशि के लोग एक बार शनि के चंगुल में आ जायेंगे। ताम्र पद का अष्टम शनि सरदर्द के साथ देह के निचले अंग में हार्निया, यौन विकार, बवासीर जैसे कष्ट प्रदान के साथ मतभेद, अवसाद, मानसिक क्लेश, आर्थिक खींचतान के साथ प्रतिष्ठा के लिये भी चिंता का कारक बनता है। 18 नवम्बर, 2017 को जब शनि पुनः धनु में आयेंगे, मेष राशि के लोग अढ़ैया से मुक्त जायेंगे। लौह पाद का नवम शनि बेवजह बेचैन करता है। यात्रा कष्ट का सबब बनती है।
साल की शुरुआत में राहू सिंह और केतु कुम्भ में रहेंगे। यह स्थिति मेहनत से कामयाबी का द्वार खोलेगी। विधाता का संकेत है कि यह योग भाग्य से प्राप्त धन के व्यय का कारण बनेगा और कुछ महत्वाकांक्षी उद्देश्यों की पूर्ति में भी सहायक सिद्ध होगा। 1 अगस्त को राहु कर्क में और केतु मकर में जायेंगे और साल के अंत तक वहीं गतिशील रहेंगे। लौह पाद का चतुर्थ राहु और दशम केतु मान सम्मान के प्रति सचेत रहने की ताक़ीद करता है। वर्षारंभ में देव गुरु वृहस्पति बुध की राशि कन्या में क्रियाशील होंगे। लौह पाद का छठा बृहस्पति दैहिक कष्ट का कारक बनता है। 6 सितम्बर, 2017 को गुरु तुला राशि में प्रविष्ट होकर वाद विवाद, चुनाव और मुक़दमों में सफलता प्रदान करता है। 26 जनवरी के पश्चात प्रमोशन की उम्मीद नज़र आ रही है।
जनवरी
प्रथम दृष्ट्या मेष राशि वालों के लिये यह माह उत्तम प्रतीत हो रहा है। आर्थिक दृष्टि से यह माह उत्तम है। पारिवारिक आनन्द में वृद्धि होगी। रसूखदारों से नज़दीकियां बढ़ेंगी। अभिजात्य वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। समाज में छवि निखरेगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। नये करियर की तलाश रंग लाएगी। व्यावसायिक सफलता का योग है। मनोरंजन के अवसर तनाव कम करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ तिथि- 1, 10, 16, 24
अशुभ तिथि- 2, 39, 11, 22, 30
फरवरी
यह माह करियर के लिये अच्छा है। इस माह में ग्रहों की शुभता का स्पष्ट अहसास होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग है। आर्थिक स्थिति इस महीने भी सुदृढ़ रहेगी। बिगड़े काम और रिश्ते पटरी पर लौटते नज़र आयेंगे। उलझनों में कमी होगी। करियर में स्थान परिवर्तन की चर्चा या सम्भावना बेचैन करेगी। किसी के साथ बिताई कोई पुरानी शाम याद आएगी। यात्रा से लाभ हो न हो आनन्द अवश्य प्राप्त होगा।
शुभ तिथि- 2, 3, 9, 19, 20, 28
अशुभ तिथि- 4, 12, 13, 25
Read Also: वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य
मार्च
इस मास में संदेह से बचें, अन्यथा वो आपकी शांति को दीमक़ की तरह चाट जाएगा। अध्ययन से ध्यान बँटेगा। मानसिक चंचलता में वृद्धि होगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। निरर्थक ख़र्चों का योग है। शारीरिक थकान रहेगी। मन में उदासी तारी रहेगी। ऊलजलूल कारणों से दिमाग में भारीपन होगा। मित्रों पर ख़र्च का योग है।
शुभ तिथि- 6, 7, 10, 19, 20, 30
अशुभ तिथि- 4, 5, 12, 13, 19
अप्रैल
सम्मान और प्रतिष्ठा के लिये यह महीना अच्छा तो है, पर सतर्क रहने की भी ज़रूरत है। बहस सेबचें,, अन्यथा विरोधी मौक़ा लपक कर चित्त कर देंगे। धन का आना-जाना दोनो होगा। विवाद का सामना शांति से करें। करियर का तनाव घर लेकर न जायें। पारिवारिक मामलों में दख़ल बवाल कर देगा। आचरण में नाटकीयता न आने दें। । सरकारी और क़ानूनी मामलों में लाभ का योग है। पार्टनरशिप दिमाग़ का दही करेगी।
शुभ तिथि- 1, 5, 6, 27
अशुभ तिथि- 2, 4, 9, 23
मई
इस महीने में सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। अध्ययन में रुचि जगेगी। कोई उम्मीद धुँधली होगी। कामयाबी के लिये ज़ोर लगा के हइशा वाले जुनून की दरकार होगी। आमदनी को लेकर बेचैनी बढ़ेगी। नसों और मांसपेशियों में तनाव उत्पन्न होगा। खोये खोये से रहेंगे। डिप्रेशन जैसा महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में बिगड़ी बात बनने के संकेत मिलेंगे।
शुभ तिथि- 3, 4, 14, 17, 24, 30
अशुभ तिथि- 1, 2, 9, 10, 19, 28
जून
इस माह में शनि की लौटती अढ़ैया का अस्पष्ट आभास होगा। उलझने बढ़ेंगी पर चित्त को शांत रखने से चहुंओर सफलता की राह निकलेगी। आर्थिक चिन्तायें मिटेंगी। विरोधियों पर विजय की अनुभूति के साक्षी बनेंगे। मनमुटाव से बचें। शिक्षा में प्रगति होगी। यात्रा से आनन्द आयेगा। व्यवहार कुशलता निखरेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। कामयाबी की कोशिशें रंग लायेंगी। कोई मामूली विकार खीज पैदा करेगा।
शुभ तिथि- 1, 3, 9, 12, 20, 22, 28
अशुभ तिथि- 7, 8, 16, 24, 25
Read Also: साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ
जुलाई
माह का आग़ाज़ ख़ुशगवार होगा। जूलरी, पेंटिंग या वस्त्रों में रुचि उत्पन्न होगी।धन लाभ और आनन्द की राह प्रशस्त होगी। श्रम का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा निखरेगी। करियर से सम्बन्धित नये विचार प्रकट होंगे। रसूख़ में इज़ाफ़ा होगा। अनुज से आनंद प्राप्त होगा। मां की तरफ़ के रिश्तेदारों से झमेला सम्भव है।
शुभ तिथि- 2, 6, 9, 14, 18, 26
अशुभ तिथि- 3, 4, 13, 29, 30
अगस्त
इस मास में कोई पुरानी तमन्ना पूरी होगी। आर्थिक लाभ ख़ुशी का कारण बनेगा। क्षणिक लाभ की कोशिशों से हानि होगी। संतान को लेकर कोई अच्छी ख़बर प्रसन्न करेगी। मनोरंजन पर ख़र्च करेंगे। कोई बिगड़ी बात बन जायेगी। किसी पुराने अज़ीज़ की बहुत याद आयेगी। करियर में सिक्का चल निकलेगा। पारिवारिक आनन्द से ओतप्रोत रहेंगे।
शुभ तिथि- 5, 7, 15, 16, 22, 29
अशुभ तिथि- 3, 7, 14, 19, 23
सितम्बर
इस महीने में मन की ऊहापोह बेचैन करेगी। रणनीति बना कर काम करने से शत्रु चारों खाने चित्त हो जायेंगे। ग़लत फ़ैसलों से धन की हानि सम्भव है।व्यापारिक यात्रा की योजना बनेगी। शिक्षा में उलझन का योग है। पैरों के उपरी हिस्सों में कष्ट हो सकता है| अध्ययन के लिए माह अनुकूल रहेगा।
शुभ तिथि- 5, 6, 7, 17, 24
अशुभ तिथि- 2,3, 13, 20, 27, 29
Read Also: साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी
अक्टूबर
इस मास में पार्टनर या किसी स्वजन के कारण आर्थिक लाभ होगा। नसीब साथ देगा। प्रभु और सन्तों पर यक़ीन गहरा होगा। शत्रु पराभूत होंगे। मित्रों और परिजनों से आत्मीयता प्रगाढ़ होगी। किसी मुश्किल का हल निकलेगा।
शुभ तिथि- 4, 8, 9, 17, 19, 28
अशुभ तिथि- 5, 7, 10, 14, 18, 22
नवम्बर
ये महीना मिला जुला होगा। मन बेचैन रहेगा। प्रतिष्ठा को लेकर सचेत रहें। विरोधियों से भी अर्थलाभ की भूमिका बनेगी। पारिवारिक किटकिट से दूर रहें। कोई ख़बर उदास करेगी। मांसपेशियों में कुछ कष्ट सम्भव है। क़ानूनी पचड़ों से बच कर रहें।
शुभ तिथि- 5, 6, 16, 19, 24, 28
अशुभ तिथि- 2, 3, 7, 8, 22, 26
दिसंबर
यह महीना जहाँ कोई अच्छी खबर लायेगा, वहीँ मान प्रतिष्ठा पर भी उंगली उठाएगा। सरकारी मामलों में बात बनेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। देह में आलस्य होगा। किसी भूले बिसरे की ख़बर आयेगी।
शुभ तिथि- 3, 5, 10, 11, 22, 29
अशुभ तिथि- 1, 2, 8, 13, 14, 25
उपाय- कुत्तों को तंदूर की मीठी रोटी व बरगद की जड़ों में मीठा दुग्ध अर्पित करें। लाभ होगा, ऐसा पारम्परिक मान्यतायें कहती हैं।