सूर्य को सभी ग्रहों में सबसे तेजस्वी माना जाता है। इसकी आराधना से शरीर सुंदर और कांतिमय हो जाता है। विश्व में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता कहा जाता है। रविवार सूर्य का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य की पूजा उपासना से सूर्य देव जल्दी प्रसन्न होते हैं। ह्रदय रोगियों के लिए भी सूर्य की उपासना करना लाभकारी होता है। इससे सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं और दीर्घायु होने का फल प्रदान करते हैं। सूर्य की किरणों से हमारा शरीर स्फूर्तिवान और मजबूत होता है। नियमित सूर्य को जल अर्पित करने से नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। बल, तेज, पराक्रम, यश एवं उत्साह बढ़ता है। यदि आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं तो सूर्य देव की उपासना करना जरुरी है। आइए जानते हैं सूर्य के वे मंत्र, जिनके जाप से वह प्रसन्न होते हैं-

अर्ध्य देते समय इस मंत्र का जाप करें-

ॐ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।
ॐ सूर्याय नम:, ॐ आदित्याय नम:, ॐ नमो भास्कराय नम:।
अर्घ्य समर्पयामि।।

[jwplayer oPy0zZ17-gkfBj45V]

सूर्य ध्यान मंत्र –

ध्येय सदा सविष्तृ मंडल मध्यवर्ती।
नारायण: सर सिंजासन सन्नि: विष्ठ:।।
केयूरवान्मकर कुण्डलवान किरीटी।
हारी हिरण्यमय वपुधृत शंख चक्र।।
जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाधुतिम।
तमोहरि सर्वपापध्‍नं प्रणतोऽस्मि दिवाकरम।।
सूर्यस्य पश्य श्रेमाणं योन तन्द्रयते।
चरश्चरैवेति चरेवेति…