राशिचक्र कि दसवीं राशि है मकर, जिसके स्वामी ग्रह न्याय के देवता कहे जानें वाले शनि देव। सूर्य पुत्र शनि नूतन वर्षारंभ पर मित्र शुक्र के साथ शत्रु मंगल की राशि वृश्चिक में चलायमान होंगे। स्वर्ण पाद का एकादश शनि आर्थिक स्थिति में विशेष उन्नति के लिए पहचाना जाता है। 26 जनवरी को जब श्री शनि देव अपना ठिकाना बदल कर देवगुरु वृहस्पति के घर धनु में जायेंगे, इस राशि के लोग शनि की साढ़ेसाती के फंदे में फंस जायेंगे। ताम्र पाद का द्वादश शनि आर्थिक बेचैनी और अपनो के अजीबोग़रीब व्यवहार के लिये जाना जाता है। जब शनि 21 मई को उलटे यानि वक्री होकर फिर से वृश्चिक में जायेंगे, इस राशि के लोग कुछ महीनों के लिये साढ़ेसाती से मुक्त होकर राहत पायेंगे।
विधाता का संकेत है कि तब ताम्र पाद का एकादश शनि मकर राशि वालों को लाभ और धन प्रदान करेगा। 18 नवम्बर को जब शनि मार्गी होकर पुनः धनु में आयेंगे, इस राशि के लोग साढ़ेसाती के असर में लौट आयेंगे। नए साल के आरम्भ में राहू सिंह और केतु कुम्भ में गतिशील है। ताम्र पाद का अष्टम राहू और द्वितीय केतु मानसिक तनाव व धनहानि का कारक बनता है। अतः मौन आनन्द प्रदान करेगा तथा धन के निवेश से बचाव ही शान्ति देगा। देव गुरु बृहस्पति कन्या राशि में होंगे। ताम्र पाद का नौवां बृहस्पति विदेश सम्पर्क और विदेश यात्रा से लाभ के लिये के लिए जाना जाता है। 6 सितम्बर 2017 को गुरु जब धुरविरोधी शुक्र के घर तुला में जायेंगे, नई आफ़त मचाएँगे। रजत पाद का दशम गुरु व्यापार में धन हानि और सरकार से कष्ट की भूमिका बनाएगा।
जनवरी
इस मास में आपको स्वभाव की मधुरता का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। करियर में अच्छी खबर हर्षित करेगी। किसी पुराने प्रियजन से संपर्क जुड़ेगा। बौद्धिक कुशलता उन्नति को पंख देगी और सपनों को आसमान। प्रतीक्षित कार्य संपादित होने का हर्ष होगा।
शुभ तिथि- 8, 9, 10, 18, 27
अशुभ तिथि- 6, 12, 13, 24
फरवरी
करियर के लिये माह उत्तम है। किसी विशेष कार्य में झूम के रमें रहेंगे। किसी से क़रीबियां बढ़ेंगी। घर बदलने की योजना बनेगी। मेहमानवाज़ी से और व्यस्त हो जायेंगे। अधिक कार्य थकान देगा, फिर भी हौसलों में कमी नहीं होगी।
शुभ तिथि- 8, 9, 10, 18, 27
अशुभ तिथि- 6, 12, 13, 24
Read Also: वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य
मार्च
किसी नये प्रॉजेक्ट पर काम करना अच्छी अनुभूति प्रदान करेगा। सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की सहायता से लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। देर तक काम करने से स्वाभाव में मधुरता की कमी झलकेगी। टकराव टालनें से लाभ होगा।
शुभ तिथि- 5, 6, 18, 22, 24
अशुभ तिथि- 3, 4, 8, 12, 15
अप्रैल
इस माह में उतावले न हों।मान सम्मान का विशेष ख्याल रखें। किसी के सहयोग से उत्तम परिस्थितियां निर्मित होंगी। संपत्ति से सम्बंधित विवाद ह्रदय को बेचैन करेगा।कोई गलती या अनुचित वचन से सम्मान प्रभावित हो सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें।
शुभ तिथि- 7, 8, 14, 22, 24
अशुभ तिथि- 2, 4, 10, 20, 21
मई
अल्पकालिक ट्रेडिंग या सट्टा अर्थ नाश का सबब बन सकता। सम्पत्ति से सम्बंधित आकर्षक प्रस्ताव से आनन्द होगा। मान सम्मान बना रहेगा। जीवन साथी से संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष मध्यमरहेगा। राजनैतिक लोगों से सम्बंध प्रगाढ़ होंगे।
शुभ तिथि- 2, 3, 4, 18, 19, 23
अशुभ तिथि- 5, 6, 15, 26, 31
जून
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। ऋण मुक्ति की राह निकलेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में संतुष्टि मिलेगी।विदेश से सम्पर्क लाभ प्रदान करेगा। किसी वस्तु के खोने का भय रहेगा। जीवन साथी से विवाद में पराजित होंगे।
शुभ तिथि- 2, 4, 9, 18, 27
अशुभ तिथि- 7, 17, 23, 24
Read Also: साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ
जुलाई
सरकार या सरकारी व्यक्ति से लाभ की संभावना है।संतान के भविष्य को लेकर चिन्तन मनन चलता रहेगा। उच्च अधिकारियों से मन खिन्न होगा। दोस्त या कोई अपना काम भी आयेगा, और लाभ का कारण भी बनेगा।
शुभ तिथि- 4, 5, 14, 16, 22
अशुभ तिथि- 9, 18, 19, 28
अगस्त
क़ानूनी पचड़े में न फंसे। ये तनाव भी देगा और धन की हानि भी करेगा। क्षमा का वरण करें। यौन रोगों से असहजता होगी। नई योजना से लाभ होगा। कोई खबर मन उदास करेगी|। वक्तृत्व क्षमता व बौद्धिक कुशलता से धन प्राप्त होगा। विरोधी आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे।
शुभ तिथि- 5, 11, 12, 20, 22
अशुभ तिथि- 8, 15, 16, 18, 26
सितम्बर
बौद्धिक कौशल करियर में लाभ का द्वार खोल कर अर्थ प्राप्ति के अवसर प्रदान करेगा। स्वभाव का रूखापन आपके विरोधियों की संख्या में इज़ाफा करेगा। अतः करियर में मतभेद को मुस्कराहट से टालें। आर्थिक क्षति भी संभव है। टैक्स सम्बंधी उलझन सर उठाएगी।
शुभ तिथि- 7, 9, 12, 13, 24
अशुभ तिथि- 3, 5, 14, 22
Read Also: साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी
अक्टूबर
किसी का सहयोग करियर में विशिष्ट लाभ प्रदान करेगा। पारिवारिक प्रेम और आनन्द में वृद्धि के योग है। नये वाहन की रूपरेखा बनेगी। किसी नई योजना में व्यस्त रहेंगे।
शुभ तिथि- 2, 3, 8, 16, 20, 29
अशुभ तिथि- 5, 6, 11, 22, 24
नवम्बर
माह में करियर में काम का दबाव रहेगा। किसी चिर प्रतीक्षित कार्य में सफलता संभव है। किसी| विचारों में खोये रहेंगे। माँ से या उनकी सलाह से लाभ होगा। किसी असहज स्थिति से बाहर निकलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऋण से राहत की योजना पर विचार करेंगे।
शुभ तिथि- 8, 9, 18, 22, 29
अशुभ तिथि- 4, 6, 12, 24, 26
दिसंबर
दोस्तों का सहयोग लाभ का सबब बनेगा। क्रोध से बचें। अत्यधिक सोच विचार से दिमाग का दही होगा। विरोधियों से सावधान रहें।संतान के प्रति चिन्ता रहेगी। बुद्धि से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी पुराने अज़ीज़ से मुलाक़ात होगी। मित्रो का प्रेम मिलेगा।
शुभ तिथि- 8, 9, 18, 22, 29
अशुभ तिथि- 4, 6, 12, 24, 26
उपाय- बारह बादाम को काले कपड़े की पोटली में बान्ध कर लोहे के डिब्बे में बन्द करके किसी अंधेरे स्थान में रखने और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को तैलीय भोजन के अर्पण से लाभ मिलेगा, ऐसा मान्यतायें कहती हैं।