रामायण में ऐसे तीन कामों का के बारे में बताया गया है। जिन्हें करने पर व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे कौनसे तीन काम हैं जिन्हें करने से मनुष्य बर्बाद हो जाता है। इस दोहे के माध्यम से बताया गया है कि व्यक्ति को ये तीन कभी नहीं करने चाहिए। ये काम करने से व्यक्ति नरक में जाता है।
दोहा
परस्वानां च हरणं परदाराभिमर्शनम्।
सुह्मदयामतिशंका च त्रयो दोषाः क्षयावहाः।। ६.८७.२४ ।।- वाल्मिकी रामायण
1. विश्वासघात– रामायण मे विश्वासघात करना गलत बताया गया है। धोखा देने वाले व्यक्ति एक दिन अवश्य पछताते हैं। ऐसा करने वाले व्यक्ति से भगवान नाराज हो जाते हैं। और जिंदगी में उसे कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है।
[jwplayer D2eoMAZF-gkfBj45V]
2. पराई स्त्री पर बुरी नजर- रामायण में किसी दूसरी की पत्नी या बेटी पर बुरी नजर डालना पाप माना गया है। ऐसे लोगों को जंयती नामक नरक में पापों की सजा मिलती है। इसके साथ ही पराई स्त्री और पराए अन्न का सेवन करने वाला व्यक्ति को संदर्श नामक नरक में जाता है।
3.दूसरों की वस्तु हड़पना – रामायण में दूसरों की वस्तु छल, कपट से हड़पने वाले व्यक्ति को पापी माना गया है। उस इंसान को कभी भी सुख नहीं मिलता। बल्कि उसे जीवन में काफी नुकसान झेलना पड़ता है। चोरी करने वाले इंसान को कृष्ण (अंधकार) नामक नरक में जगह मिलती है।