राशि चक्र की एकादश राशि है कुम्भ जिसके स्वामी सूर्य पुत्र शनि देव हैं। न्यायधीश की उपाधि से सुशोभित शनि देव नूतन वर्षारंभ पर अपने परम शत्रु मंगल की राशि वृश्चिक में गतिशील होंगे। रजत पाद का दशम शनि करियर में संबल प्रदान करते हुए ज्ञान का कारक बनेगा। 26 जनवरी, 2017 को शनि जब बृहस्पति की राशि धनु में चरण रखेंगे, रजत पाद का एकादश शनि करियर में प्रचंड लाभ का कारक सिद्ध होगा। 21 मई को शनि उलटे होकर जब वृश्चिक में जायेंगे, तब रजत पाद का दशम शनि करियर में फूल खिलायेंगे। आनन्द की प्राप्ति होगी। राजनैतिक लोगों के लिये विशिष्ट लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। 18 नवम्बर को जब शनिदेव पुनः धनु में लौटेंगे तब ताम्र पाद का एकादश शनि नये लाभ की योजना का सूत्रपात करेगा।

नए बरस में राहू सिंह और केतु कुंभ में रह कर कुम्भ राशि के लोगों को उलझन में डालेंगे। रजत पाद का सप्तम राहू और प्रथम केतु प्रतिष्ठा में कमी करता है। एक अगस्त को राहु कर्क में और केतु मकर में पधारेंगे। ताम्र पाद का षष्ठ राहु और द्वादश केतु विरोधियों को धूल चटाने के लिये जाने जाते है। देव गुरु वृहस्पति बुध की राशि कन्या में होंगे। रजत पाद का अष्टम गुरु सेहत को प्रभावित करेगा। 6 सितम्बर को देव गुरु जब दैत्य गुरु शुक्र की राशि तुला में चरण रखेंगे तो स्वर्ण पाद का नवम बृहस्पति पिता से अर्थ लाभ करा कर विदेश यात्रा कराएगा।

जनवरी
श्रम और कौशल से आप इस मास में कमाल कर सकते हैं। किसी सम्पर्क से लाभ मिलेगा। करियर के लिये ये मास उत्तम है। पर मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। पैरों के निचले भाग में कष्ट संभव।
शुभ तिथि- 4, 6, 7, 24
अशुभ तिथि- 3, 9, 22, 23

फरवरी
धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। सही दिशा में परिश्रम प्रचंड लाभ का कारक बनेगा। विदेश यात्रा की योजना में विघ्न आयेगा। करियर में व्यस्तता रहेगी। अपने काम पर ध्यान देना दुनिया जहान की फ़िक्र से बेहतर है।
शुभ तिथि- 1, 3, 15, 18, 22, 29
अशुभ तिथि- 8, 9, 11, 19, 27

Read Also: वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य

मार्च
किसी अपने से मुलाक़ात भाव विभोर कर देगा। ऋण से बचें। खर्चों पर क़ाबू रखें। किसी सलाहकार की सलाह से लाभ होगा। निवेश लाभ प्रदान करेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ तिथि- 6, 9, 11, 15
अशुभ तिथि- 4, 5, 12, 22

अप्रैल
बौद्धिक कुशलता करियर में विशिष्ट लाभ की कथा कह रही है। उत्तम आर्थिक लाभ सम्भव है। वाहन चालन में सतर्क रहना ज़रूरी है। अनुभवी और श्रेष्ठ संगति से योग्यता बढ़ेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
शुभ तिथि- 2, 4, 12, 18
अशुभ तिथि- 6, 8, 15

मई
मां की ओर के रिश्तेदारों से परेशानी संभव है। पित्त की अधिकता होगी। नेत्र विकार संभव है। धन का निवेश सोच समझ कर करें अन्यथा हानि की सम्भावना है। है। करियर में उथल पुथल हो सकता है। प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें।
शुभ तिथि- 11, 13, 15, 21, 25
अशुभ तिथि- 2, 3, 7, 8, 27

जून
हिम्मत से धनार्जन होगा। बहस से बचें अन्यथा अपमान संभव है। किसी इवेंट में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा। चिकित्सा पर व्यय होगा। विरोधी भी आपका लोहा मानेंगे।
शुभ तिथि- 7, 8, 16, 18, 24
अशुभ तिथि- 4, 5, 13, 27

Read Also: साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ

जुलाई

महीना आर्थिक संबल का होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। अल्पकालिक निवेश से बचें। सम्पत्ति से या सम्पत्ति का लाभ सम्भव है। सरकार से लाभ मिलेगा। मां बढ़ेगा। आनन्द रहेगा। ख़ुद की उपयोगिता को बार बार सिद्ध करेंगे। झंडा बुलंद होगा।
शुभ तिथि- 5, 6, 9, 19, 28
अशुभ तिथि- 2, 4, 11, 15, 24

अगस्त
ऋण मुक्ति की राह निकलेगी। कुछ फैसले सफलता से प्रसन्नता देंगे। मन में बेचैनी तारी रहेगी। बेवजह के तनावों में इज़ाफ़ा होगा। विरोधियों से नूरा कुश्ती होगी। श्वांस और पेट में कुछ कष्ट सम्भव है।
शुभ तिथि- 2, 3, 13, 22
अशुभ तिथि- 8, 9, 16, 18

सितम्बर
करियर में व्यस्तता थकान देगी। निचले अंगों में कुछ कष्ट संभव है। धन का ख़र्च बेचैन करेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से कोई उलझन होगी। करियर के विस्तार में अवरोध आयेंगे। कम योग्य लोग शोर मचाएँगे। कार्य क्षेत्र में मन उदास होगा।
शुभ तिथि- 2, 3, 13, 22
अशुभ तिथि- 8, 9, 16, 18

Read Also: साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी

अक्टूबर
जीवन अव्यवस्थित सा होगा। इस माह काम और कामना की ओर रुझान बढ़ेगा। पूंजी के अभाव में कई उद्यम अटक जायेंगे। कुछ लाभ की भी संभावना बनेगी।किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात सुख देगी। कोई हसीन शाम याद आएगी।
शुभ तिथि- 6, 8, 11, 18, 28
अशुभ तिथि- 5, 13, 14, 22

नवम्बर
शासन से सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की भी संभावना पर विचार होगा। प्रतिभा निखर कर आयेगी। ज्ञान में इज़ाफ़ा होगा। किसी महत्वपूर्ण टास्क के पूर्ण होनें से आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी।करियर में पद और क़द में वृद्धि होगी।
शुभ तिथि- 2, 34, 11, 18, 29
अशुभ तिथि- 5, 16, 17, 22

दिसंबर

बौद्धिक और वक्तृत्व कौशल से लाभ के कई मौके मिलेंगे। आत्मिक प्रसन्नता बढ़ेगी।मित्रों के सहायों से कई योजनाएँ आश्चर्यजनक रूप से सफल रहेंगी। करियर में प्रतिष्ठा सहसा बढ़ जायेगी। कोई सुखद समाचार मन को गुदगुदाएगा। कोई गुज़रा हुआ पल याद आयेगा। ललित कला से प्रेम होगा। ध्यान की गहराई में उतर कर सुख मिलेगा।
शुभ तिथि- 6, 8, 12, 17, 29
अशुभ तिथि- 2, 3, 10, 23, 24

उपाय-सवा किलों जौ को गाय के दूध से धुलकर नीले रंग की पोटली में बांधकर किसी भारी चीज से दबाने और असहायों की सेवा से लाभ होगा, ऐसा ज्योतिषिय मान्यताओं के सूत्र कहते हैं|

देश-दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए क्लिक करें…