ज्योतिष अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। और कोई ना कोई व्यक्ति किसी ना किसी राशि से जुड़ा होता है। जन्म के समय ही व्यक्ति की राशि के बारे में पता लग जाता है। माना जाता है व्यक्ति की राशि से उसके जीवन और उसके व्यक्तितव के बारे में बहुत कुछ रोचक जानकारियां हासिल की जा सकती है। जानते हैं आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार किस राशि के हैं जातक और क्या है उनकी खूबी…
– विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐशवर्या राय बच्चन की जन्म राशि धनु है। इस राशि के जातक काफी बुद्धिमान और धार्मिक होते हैं।
– अभिनेता शाहरूख खान की जन्म राशि मकर है। ऐसे लोग ज्यादातर धनी और दयावान होते हैं। हालांकि यह लोग स्वाभाव से थोड़े गुस्सैल भी होते हैं।
– बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन की जन्म राशि तुला है। ऐसे लोग स्वभाव के विनम्र, ज्ञानी और विचारशील होते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में होता है।
– बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान की जन्म राशि कुंभ है। ऐसे लोग प्रेमी स्वभाव के और प्रतिभाशाली होते हैं। बुद्धि के तेज होने के साथ-साथ काफी दयालु भी होते हैं।
– आमिर खान की जन्म राशि कर्क है। इस राशि के जातक सुंदर चेहरे वाले और धन ज्यादा खर्च करने वाले होते हैं। साथ ही यह काफी ईमानदार भी होते हैं।
– अक्षय कुमार की राशि तुला है। इस राशि के जातक खुश मिजाज, सामाजिक और आकर्षक होते हैं। लव लाइफ में काफी रोमांटिक रहते हैं। साथ ही अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं।
– प्रियंका चोपड़ा की जन्म राशि वृषभ है। ऐसे लोग काफी शांत स्वभाव के और अच्छे विचारों वाले होते हैं। इन्हें अपने जीवन में धन और ख्याति प्राप्त करना बेहद पसंद होता है।
– आलिया भट्ट जिनकी जन्म राशि वृश्चिक है। इन लोगों को दोस्त बनाने का शौक होता है। इन लोगों को समझना थोड़ा कठिन होता है। साथ ही ऐसे लोग काफी आत्मविश्वासी होते हैं।
– रणवीर सिंह की जन्म राशि मकर है। इस राशि के जातक दृढ़ निश्चयी और महत्वाकांक्षी होते हैं। साथ ही इन लोगों का स्वभाव आत्मकेंद्रित और जिद्दी भी होता है।
[bc_video video_id=”5989241109001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– दीपिका पादुकोण की जन्म राशि तुला है। इस राशि के जातक काफी समझदार होते हैं। यह लोग काफी संवेदनशील होते हैं। साथ ही प्यार को अपने जीवन में काफी अहमियत देते हैं।
– रणवीर कपूर की जन्म राशि कर्क है। इस राशि के लोग दृढ़-निश्चय वाले होते हैं। यह अपने लव पार्टनर को लेकर काफी पॉजेसिव होते हैं। इन्हें अपने सिद्धांतों पर अपना जीवन जीना पसंद होता है।