मंगल के राहु या केतु के साथ होने पर अंगारक योग बनता है। राहु इस समय मिथुन राशि में है और 7 मई से मंगल भी इस राशि में आ रहे हैं जिस कारण यह योग बन रहा है। ज्योतिष अनुसार यह समय काफी नकारात्मक रह सकता है। 12 राशियों में से 7 राशि के जातकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन 2 राशियों के लिए यह योग शुभ साबित भी होने की संभावना है…

मेष राशि – इस राशि के जातकों को अनजाना भय सता सकता है। करीबी लोगों से वाद-विवाद हो सकता है।

वृष राशि – खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी भी अवसर पर झूठ बोलने से आपको बचना होगा। आंखों की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि – इस समय आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकते हैं। जमीन लेने के लिए समय उचित नहीं है।

कर्क राशि – कड़वा बोलने से बचें। करीबी लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं। कोई नया रोग उत्पन्न होने की संभावना है।

सिंह राशि – आपके लिए यह योग सकारात्मक रहने की उम्मीद है। थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है। लेकिन कुल मिलाकर सफलता मिलती दिखाई दे रही है। कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती है।

कन्या राशि – राजयोग बन सकता है। कोई बड़ी चीज हासिल हो सकती है। खर्चें बढने के आसार हैं। बच्चों को सफलता मिल सकती है।

तुला राशि – भाग्य में बाधा उत्पन्न होगी। आग से संबंधी चीजों से सावधान रहें। क्रोध काफी बढ़ सकता है। लेकिन संपत्ति बनने की संभावना है।

वृश्चिक राशि – अंगारक योग आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। धन खर्च करते समय सावधानी बरतें। लेकिन आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

धनु राशि – कष्ट बढ़ सकते हैं। तनाव काफी रहने के आसार हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है।

मकर राशि – संघर्ष काफी करना पड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। ऊर्जा काफी रहेगी।

[bc_video video_id=”6012970179001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कुंभ राशि – क्रोध और चिड़चिड़ापन रह सकता है। नकारात्मक विचार आ सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होगा।

मीन राशि – परिवार का माहौल नकारात्मक रह सकता है। शुभ कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लेकिन आय बढ़ने के आसार हैं।