ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी मनुष्य के स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगाने के बहुत से तरीके होते हैं। कुंडली या हाथ की लकीरों से ही नहीं बल्कि मनुष्य की आंखों के रंग से भी बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। जानिए किस रंग की आंखे क्या कहती हैं…
काले रंग की आंखे – जिन लोगों की आंखों का रंग काला होता है ऐसे व्यक्ति काफी रहस्यमयी होते हैं। इन लोगों पर भरोसा किया जा सकता है। यह लोग काफी कर्मठ, वफादार और जिम्मेदार होते हैं।
भूरे रंग की आंखे – ऐसे लोग देखने में काफी आकर्षक होते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। साथ ही यह लोग काफी क्रिएटिव होते हैं।
ग्रे रंग की आंखे – आंखों का यह रंग प्रभावशाली व्यक्तित्व के बारे में दर्शाता है। यह लोग अपनी तार्किक क्षमता से जीवन में आमतौर पर काफी सफलता हासिल कर लेते हैं। ऐसे व्यक्तियों की जिंदगी में प्यार काफी महत्वपूर्ण होता है इसलिए यह लोग प्यार को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। विनम्रता इन लोगों के स्वभाव में देखने को मिलती है।
[bc_video video_id=”5971988705001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
हरे रंग की आंखे – ऐसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। अपने किसी भी कार्य को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। साथ ही इन लोगों में दूसरों से ईर्ष्या करने की भी आदत होती है।
नीले रंग की आंखे – ऐसे लोग देखने में आकर्षक, शांत और तेज बुद्धि वाले होते हैं। यह अपने परिवार को साथ लेकर चलते हैं। स्वभाव से काफी दयालु होते हैं और इन्हें दूसरों को खुश रखना अच्छा लगता है। यह लोग काफी गुणी होते हैं।
हेजल या धुंधली रंग की आंखे – इन लोगों को अपने जीवन में मौज मस्ती काफी पसंद होती है। ऐसे लोगों में सहास कूट-कूटकर भरा होता है। यह मनुष्य किसी भी परिस्थिति में काफी जल्दी ढल जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में कुछ नया करते रहना पसंद होता है क्योंकि यह एक ही तरह की चीज से जल्दी उब जाते हैं। इन लोगों की तरफ कोई भी व्यक्ति काफी जल्दी आकर्षित हो जाता है।