‘लाल धागा’ जिसे काफी शुभ माना गया है। किसी भी तरह की पूजा बिना इस धागे के पूरी नहीं होती है। लोग किसी शुभ काम या फिर पूजा-पाठ में हाथों की कलाई पर इस धागे को जरूर बांधते हैं। अध्यात्म की नजर में इसका काफी महत्व माना गया है। पंडित लोग तो इस धागे को बांधते समय कुछ मंत्रों का भी उच्चारण करते हैं। वैसे तो रक्षा सूत्र कहे जाने वाले इस लाल धागे को हर कोई अपने हाथों में बांध लेता है। लेकिन ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसी राशियां है जिनके लिये यह धागा पहनना विशेष रूप से लाभकारी साबित होता है…

– मेष राशि वालों के लिए लाल धागा पहनना काफी शुभ माना गया है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होने के कारण इन लोगों को मंगलवार के दिन यह धागा अपने हाथ में पहन लेना चाहिए। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

– कर्क राशि के जातकों के लिए भी लाल धागा काफी शुभ माना गया है। यह धागा इन राशि वालों के व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभकारी होता है। इससे करियर में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

– मिथुन राशि वालों को लाल धागा अपनी हथेली में बांधना अच्छा माना जाता है। इससे आप अपने शत्रुओं से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं और हनुमान जी की कृपा आप लोगों पर बनी रहती है।

[bc_video video_id=”5974771978001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

– मकर राशि के जातकों को शनिवार के दिन यह धागा अपने हाथ में बांधना चाहिए। इससे तुरंत शुभ फल प्राप्त होने लगेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बढ़ जाती है और परिवार का माहौल भी सुखद रह सकता है। मकान और वाहन खरीदने के शुभ योग बनने लगेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए भी यह धागा विशेष हितकारी साबित हो सकता है।

– सिंह राशि के जातकों को साफ दिल से किसी मंदिर में जाकर लाल धागा दाहिने हाथ पर किसी पंडित से बंधवा लेना चाहिए। साथ ही उस पंडित को दक्षिणा जरूर दें।