रंगों का मनुष्य के जीवन में खास महत्व होता है। हर किसी की इन रंगों को लेकर पसंद अलग-अलग होती है। किसी को हल्का कलर तो किसी को कोई गहरा रंग पसंद होता है। ज्योतिष अनुसार कोई व्यक्ति किस रंग को पसंद करता है उससे आप उस व्यक्ति के स्वभाव और उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं…

काला रंग – जिन लोगों को काला रंग पसंद होता है ऐसे व्यक्ति काफी गुस्सैल होते हैं। थोड़े रूढ़िवादी होने के कारण यह किसी काम में जल्दी बदलाव नहीं करते। इन लोगों को अपने मान-सम्मान से काफी प्यार होता है। इनके दोस्तों की संख्या कम होती है।

सफेद रंग – सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है और इन लोगों को भी अपने जीवन में शांति काफी पसंद होती है। यह लोग दूरदर्शी होने के कारण इन्हें सफलता जल्दी मिल जाती है। ऐसे लोग दोस्त बड़ी ही सावधानी से बनाते हैं। साथ ही स्वभाव के थोड़े शर्मीले होते हैं।

गुलाबी रंग – इस रंग को पसंद करने वाले लोग काफी रोमांटिक होते हैं। साथ ही अपने जीवन साथी की काफी केयर करते हैं। सुंदरता की तरफ काफी जल्दी आकर्षित होते हैं। इन्हें हिंसा बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। इनके दोस्तों की संख्या अकसर अधिक होती है।

लाल रंग – जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है। ऐसे लोगों में उत्साह काफी देखा जाता है। यह हर काम को बड़े ही जोश के साथ करते हैं। इन्हें किसी के स्वभाव की बहुत जल्दी जानकारी हो जाती है।

हरा रंग – जिन लोग को हरा रंग पसंद होता है ऐसे लोग काफी डाउन टू अर्थ होते हैं। इन्हें जीवन में चाहे कितनी भी सफलता मिल जाए तब भी इनमें घमंड देखने को नहीं मिलेगा। इन लोगों को शांति पसंद होती है।

[bc_video video_id=”5969286704001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

नीला रंग – यह लोग काफी ईमानदार होते हैं। इस कारण लोग इन पर काफी विश्वास करते हैं। लेकिन यह किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते।

ब्राउन रंग – इस रंग के लोगों का स्वभाव काफी विनम्र होता है। ये लोग मेहनती और धैर्यवान होते हैं। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण किसी को भी अपना बना लेते हैं।

पीला रंग – इस रंग को पसंद करने वाले लोग मेहनती होते हैं। जिससे हर मुश्किल समय का सामना अच्छे से कर पाते हैं। ऐसे लोग हंसमुख होते हैं और अपने जीवन को काफी सकारात्मक रूप से जीते हैं।