घर में मां लक्ष्मी की कृपा के लिए साफ-सफाई जरूरी होती है। माना जाता है जिस घर में गंदगी होती है वहां मां लक्ष्मी का निवास नहीं होता है और उस जगह आर्थिक तंगी होती है। सफाई में काम आने वाली झाडू को लक्ष्मी माता का स्वरूप माना जाता है। जिस घर में झाडू का ठीक तरह से नहीं रखा जाता वहां आर्थिक तंगी बनी रहती है।

आज जानते घर में झाडू को किस दिशा में कैसे रखना चाहिए
1. घर में झाडू को छुपाकर रखना चाहिए। संभव हो तो इसे पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
2. रसोई में कभी झाडू नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है इससे घर में अनाज की कमी आ जाती है।

[jwplayer TFzRhDcD-gkfBj45V]

3. रात को दरवाजे के पास झाडू रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है।
4. सूर्यास्त के बाद झाडू नहीं लगानी चाहिए। अपशगुन माना जाता है।
5. शनिवार के दिन ही घर में नई झाडू निकालनी चाहिए। इससे घर में परेशानी नहीं होती है।