राशि चक्र की छठीं राशि कन्या है, जिसके स्वामी बौद्धिक क्षमता एवं वाणी के स्वामी बुध कहे जाते हैं। समस्त ग्रहों में राजकुमार की उपाधि प्राप्त बुद्धदेव वर्षारंभ में मित्र सूर्य के साथ शत्रु वृहस्पति की राशि धनु में गतिशील रहेंगे| फलस्वरुप इस राशि के लोग भ्रमित महसूस करेंगे। शनिदेव 2017 के आरम्भ में शत्रु मंगल की राशि वृश्चिक में होंगे, जहाँ वो 26 दिन यानि 26 जनवरी, 2017 तक रहेंगे। ताम्र पाद का तृतीय शनि करियर में उत्थान के साथ आर्थिक लाभ की कहानी लिखता है। 26 जनवरी, 2017 को शनि जब अपना आशियाना बदल कर देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में जायेंगे। तब कन्या राशि के लोग शनि की अढ़ैया के चंगुल में आ जायेंगे। रजत पाद का चतुर्थ शनि देश विदेश में भ्रमण कराता है, और साथ ही नये सम्बंधों से लाभ का मार्ग प्रशस्त करता है। पर साथ ही ये जीवनसाथी के प्रति निराशा भी प्रदान करता है।
21 मई को शनि की उलटी चाल उन्हें पुनः वृश्चिक में ले आयेगी, कन्या राशि को शनि की अढ़ैया से सिर्फ़ कुछ महीनों के लिये मुक्त कराएगी। ताम्र पाद का वो तृतीय शनि जहां करियर में उन्नति प्रदान करेगा, वहीं अनुज के आत्मीय सहयोग से लाभ की नई कथा लिखेगा। 18 नवम्बर 2017 को जब शनि फिर से धनु में जायेंगे, कन्या राशि के लोगों को अपनी अढ़ैया में उलझायेंगे। ताम्र पाद का चौथा शनि मामा से या मामा को कष्ट के लिये जाना जाता है। साल के आरम्भ में राहू सिंह और केतु कुम्भ में क्रियाशील रहेंगे| विधाता का संकेत है कि ताम्र पाद का द्वादश राहु और षष्ठ केतु परेशानियों और उलझनों से मुक्ति का सबब बनता है और सुख सुविधा पर व्यय का कारक भी।
1 अगस्त को जब राहू कर्क में और केतु मकर में प्रविष्ट होंगे, प्रगति का द्वार खोलेंगे। ताम्रपाद का एकादश राहू और पंचम केतु सकारात्मक विचारों का बीजारोपण करके नवीन योजनाओं का सूत्रपात करेगा। साल के आरम्भ में देव गुरु वृहस्पति बुध की राशि कन्या में होंगे। ताम्रपाद का प्रथम वृहस्पति आर्थिक आनंद के साथ संपत्ति में वृद्धि का सबब बनेगा। 6 सितम्बर 2017 को वृहस्पति जब तुला राशि में बोरिया बिस्तर रखेंगे, स्वर्ण पाद का ये द्वितीय गुरु मित्रों और परिजनों की सहभागिता व सहयोग से आर्थिक लाभ के नवीन द्वार खोलेगा।
जनवरी
इस माह में आर्थिक लाभ का योग है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने से जहां क़द बढ़ेगा, वहीं काम के बोझ से थकान होगी और दिनचर्या संतुलित होगी। किसी शुभ कार्यों में शरीक होने या सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन अदभुत अनुभव प्रदान करेगा।
शुभ तिथि- 2, 8, 10, 18, 19, 24
अशुभ तिथि- 4, 6 14, 15, 22
फरवरी
इस मास में अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। उनके खोने का योग बन रहा है। प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखें। मांसपेशियों और हड्डियों में मामूली कष्ट सम्भव है। बौद्धिक बल से आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
शुभ तिथि- 7, 9, 15, 24, 28
अशुभ तिथि- 2, 4, 12, 13, 21
Read Also: वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य
मार्च
प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। इस माह अपने घर का स्वप्न साकार होने की दिशा कोई क़दम उठेगा। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्य साथ देगा। संतान के प्रति चिंता नहीं, चिंतन से मार्ग निकलेगा।
शुभ तिथि- 4, 6, 9, 11, 12, 22
अशुभ तिथि- 1, 19, 23, 25, 28
अप्रैल
बहस से बचें। शरीर की निचले भाग में कष्ट होगा। आर्थिक लाभ और खर्च दोनों प्रकार की परिस्थितियां बनेंगी। बौद्धिक कौशल से धन की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ का अनुभव काम आयेगा। कोई पुरानी उदासी नष्ट होगी। करियर में श्रम रंग लायेगा। मक्खनबाज़ों सतर्क रहें।
शुभ तिथि- 4, 6, 7, 11, 12, 20, 22
अशुभ तिथि- 8, 9, 10, 18, 27, 30
मई
दैहिक कष्ट होगा। बौद्धिक और वक्तृत्व क्षमता सफलता प्रदान करेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। इस माह कोई नया अवसर प्राप्त होगा। करियर में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। सुनें ज़्यादा, बोलें कम।
शुभ तिथि- 5, 7, 10, 11, 28
अशुभ तिथि- 2, 3, 14, 19, 22
Read Also: साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ
जून
सरकार से लाभ होगा। करियर में सुख मिलेगा। किसी रुके हुए कार्य में सहसा गति आयेगी। टैक्स सम्बंधी उलझन सर उठायेगी। आर्थिक उतार और चढाव दोनों बना रहेगा। हाज़मे का ध्यान रखें। अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे। अतिथियों का आगमन होगा।
शुभ तिथि- 2, 3, 5, 6, 14, 30
अशुभ तिथि- 8, 10, 17, 18, 27
जुलाई
आर्थिक दृष्टि से उत्तम समय है। नवीन विचार व कौशल से धन और उपहार का लाभ होगा। नयी योजनाओं में निवेश होगा। सुख सौभाग्य का काल है। अपनी क्षमता और शौर्य से दिव्य सम्मान प्राप्त होगा। क्षमा का वरण व्यक्तित्व को शिखर पर ले जायेगा।
शुभ तिथि- 5, 7, 9, 14, 24, 25, 26
अशुभ तिथि- 2, 3, 11, 19, 21, 29
अगस्त
प्रतिष्ठा को लेकर सजग रहें। करियर में सावधानी की ज़रूरत है। निर्णय लेने में भ्रमित होंगे। आनन्द पर धन ख़र्च होगा। नेत्रों में कष्ट सम्भव है। उत्साह की कमी होगी। किसी दूर बैठे स्वजन से सम्पर्क होगा। मां के प्रति चिंता बढ़ेगी।
शुभ तिथि- 7, 8, 10, 14, 24, 26
अशुभ तिथि- 4, 5, 12, 13, 21, 22
Read Also: साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी
सितम्बर
इस माह अभीष्ट सिद्धि का योग है।गाड़ी लेने या बदलने पर विचार करेंगे। लम्बे निवेश से लाभ होगा। वस्त्रों और आभूषणों पर ख़र्च करेंगे। सामाजिक रसूख़ बढ़ेगा। घर के इंटीरियर की योजना बनेगी। आनन्द में वृद्धि होगी।
शुभ तिथि- 4, 8, 16, 17, 24, 25
अशुभ तिथि- 3, 12, 20, 22, 30
अक्टूबर
करियर में लाभ का योग है।वाणी पर संयम रखें।मान सम्मान के प्रति सचेत रहें। पिता से विवाद संभव है। साहस से धनार्जन होगा। विरोधी पराभूत होंगे। विचारों को सकारात्मक रखें। किसी महिला की सहायता से उन्नति की राह निकलेगी।
शुभ तिथि- 4, 7, 8, 14, 21, 23
अशुभ तिथि- 10, 11, 12, 19, 28
नवम्बर
इस माह में आर्थिक लाभ के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। किसी के ऊपर टीका टिप्पणी से बचें। अधिक सोच विचार से सिर्फ़ भ्रम बढ़ेगा। कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न करेगी। तुनकमिज़ाजी और बहस से नुक़सान होगा। बड़े या नये ख़र्च की संभावना है।
शुभ तिथि- 4, 7, 8, 14, 21, 23
अशुभ तिथि- 10, 11, 12, 19, 28
दिसंबर
इस माह धन लाभ और ख़र्च दोनो का योग है। करियर में क़द बढ़ेगा। किसी पुराने अपने से मुलाक़ात होगी। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। सुदूर यात्रा की योजना बनेगी।
शुभ तिथि- 3, 7, 14, 18, 23, 34
अशुभ तिथि- 10, 11, 19, 27, 28
उपाय – गाय को पालक और भींगे हुए मूंग अर्पित करने और सूरमे के भूमि प्रवाह से लाभ होगा, ऐसा परम्परायें कहती हैं।

