हर किसी को कामयाबी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जिसके लिए इंसान भरपूर कोशिश भी करता है। कई बार जब मेहनत के बाद भी वह मुकाम हासिल नहीं हो पाता जिसकी चाहत थी तो ऐसे में लोग अपनी किस्मत को चमकाने के लिए कुछ उपाय करते हैं। कुछ लोग अपने हाथ में रत्न जड़ित अंगूठी पहनते हैं तो कुछ लोग किसी चीज को अपने लिए काफी लकी मानते हैं। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हैं जो कुछ चीजों को अपने लिए लकी मानते हैं…
– बॉलीवुड अदाकारा काजोल अपने हाथों में ‘ओम शेप’ की अंगूठी पहनती हैं। यह हीरे की अंगूठी उन्हें उनके पति अजय देवगन ने गिफ्ट की थी। जिसे वो अपना लकी चार्म मानती हैं।
– सलमान खान को हाथों में अकसर एक नीले रंग के स्टोन का ब्रेसलेट पहने हुए देखा जाता है। जो उनके लिए लकी चार्म है।
– शिल्पा शेट्टी अपने दाएं हाथ की छोटी उंगली में एक अंगूठी पहनती है। यह अंगूठी उन्हें अपनी मां से मिली थी। शिल्पा इसे अपने लिए काफी लकी मानती है।
– आमिर खान अपने लिए दिसंबर महीना काफी लकी मानते हैं इसलिए उनकी ज्यादातर फिल्में इसी महीने में रिलीज होती हैं।
– रितिक रोशन अपने दाएं हाथ के दो अंगूठों को अपने लिए लकी मानते हैं।
– मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सिद्धि विनायक मंदिर को लेकर खास विश्वास देखा गया है। इसलिए वो अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले इस मंदिर में जाकर दर्शन जरूर करती हैं।
– अमिताभ बच्चन ने अपने हाथ में सैफायर की अंगूठी पहनी है जिसे वो अपने लिए लकी मानते हैं।
– बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने दाएं पैर में काला धागा बांधते हैं। जो उन्हें उनकी मां ने बांधा था। यह उनके लिए लकी चार्म है।
– कैटरीना कैफ फिल्म रिलीज होने से पहले अजमेर दरगाह जाती हैं।
– रणवीर कपूर 8 नंबर को अपने लिए काफी लकी मानते हैं। इस तारीख को उनकी मां का जन्मदिन होता है।
[bc_video video_id=”5974771978001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– इसी तरह संजय दत्त अपने लिए 9 नंबर को काफी शुभ मानते हैं। इसलिए उनकी गाड़ियों के नंबर भी ऐसे होते हैं जिन्हें जोड़कर मूलांक 9 बने।
– अक्षय कुमार फिल्म के रिलिज के समय विदेश चले जाते हैं। वो मानते हैं कि इससे उनकी फिल्म अच्छे से सफल हो जाती है।