आपका भोजन ना सिर्फ आपके सेहत पर असर डालता है बल्कि आपके भविष्य पर भी और इससे आपकी किस्मत भी जुड़ी हुई होती है। आज जानेंगे कि कैसे आपका भोजन आपके भविष्य पर असर करता है और किसी सफल काम के लिए घर से क्या खाकर निकलना चाहिए।
इस प्रकार के भोजन से बलवान होंगे आपके ग्रह- इंसान के अंदर तीन तरह की ऊर्जा एक समय पर काम करती है। सकारात्मक, नकारात्मक और विरोधात्मक ऊर्जा। घर से बाहर निकलने से पहले कुछ खाने का विशेष महत्व है, जिससे घर की सकारात्मक ऊर्जा कम नहीं हो पाती है। इसीलिए घर से कुछ खाकर निकलना शुभ माना जाता है। घर से निकलते समय अपनी राशि और काम के मुताबिक कुछ खाएं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा कम की जा सकती है। माना जाता है कि आप घर से भूखे निकलते हैं तो काम में बाधा आती है।
[jwplayer Pj3izxy4-gkfBj45V]
क्या खाना चाहिए क्या नहीं- खाने से पहले भगवान को भोग जरूर लगाएं। इसके बाद ही घर से निकलें। खाना बासी या जूठा नहीं होना चाहिए। मांसाहार की श्रेणी में आने वाली चीजें खाकर घर से ना निकलें। शनिवार को तली हुई चीजें ना खाएं।
1. शादी की बात करने जा रहें हैं तो पान का पत्ता और इलाइची खाकर निकलें।
2. एग्जाम देने जा रहें हैं तो दही और शक्कर खाकर निकलें।
3. इंटरव्यू के लिए तुलसी और मिश्री खाकर निकलें।
4. मकान, जमीन के काम के लिए गुड़ खाकर निकलना शुभ होता है।
5. हॉस्पिटल जाते समय नारियल और मिश्री खाकर निकलें।
6. लंबी यात्रा पर जाते समय घर से दही खाकर निकलें।
7. अगर कोई ऐसा काम है जो बन नहीं पा रहा है तो घर से सौंफ-मिश्री खाकर निकलें।