Health Horoscope Today: मेष राशिफल: स्वास्थ्य आपका साथ देगा। यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन किसी करीबी की तबीयत को लेकर दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। घर में छोटे बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ राशिफल: दिल के मरीजों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। अचानक से तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। आध्यात्म की तरफ मन ज्यादा आकर्षित होगा।

मिथुन राशिफल: अचानक से कान में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिस कारण आप पूरे दिन परेशान रहेंगे। डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

कर्क राशिफल: खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। अचानक से सेहत बिगड़ सकती है। पाचन क्रिया को सही रखने के लिए हल्का खाना खाएं।

Horoscope Today, July 13, 2019: शनिवार का दिन किस राशि के जातकों के आर्थिक मामलों के लिए रहने वाला है शुभ, जानें यहां

सिंह राशिफल: सेहत में अचानक से गिरावट आ सकती है। ऐसा आपके द्वारा की जा रही लापरवाही के कारण होगा। बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं। और बच्चों की सेहत का भी खास ध्यान रखें।

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। खासकर आप व्यायाम पर उचित ध्यान दें नहीं तो शरीर की ऊर्जा में काफी कमी आ सकती है।

तुला राशिफल: बुजुर्ग लोगों की सेहत में गिरावट आ सकती है। प्रेमी का स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल: छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। नहीं तो तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है। पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

धनु राशिफल: सेहत में सुधार आने की संभावना है। पुरानी किसी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मकर राशिफल: लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। दुर्घटना घट सकती है। खासकर दक्षिण और पश्चिम दिशा की यात्रा आज न करें तो बेहतर होगा।

कुंभ राशिफल: अचानक से पाचन क्रिया खराब होने से पेट में दर्द हो सकता है। स्किन संबंधी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन राशिफल: शुगर और दिल के मरीजों के लिए दिन परेशानी भरा रह सकता है। साथ ही आंखों से संबंधी रोग भी परेशान कर सकते हैं।