Health Horoscope Today: मेष राशिफल: शरीर में काफी मात्रा में ऊर्जा रहने के आसार हैं। जरूरी कार्य पूरे किये जा सकते हैं। आज स्वास्थ्य आपका काफी साथ देने वाला है।

वृषभ राशिफल</strong>: सिर दर्द की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने वाले हैं। योग और आध्यात्म की सहायता से आप अपने आप को फिट रख पाएंगे।

मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों को आंखों से संबंधी परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतनी होगी क्योंकि सड़क दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कर्क राशिफल: बड़े बुजुर्ग लोगों को चोट लग सकती है। इसलिए संभलकर चलने की जरूरत है। पश्चिम दिशा की यात्रा हानिकारक साबित हो सकती है।

सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों को गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हल्का और पौष्टिक खाना खाएं। मानसिक तनाव लेने से बचें।

कन्या राशिफल: दक्षिण दिशा की यात्रा करने में खतरा हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशिफल: किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य की अभी भी उचित देखभाल करने की जरूरत है जिससे रोग फिर से ना बढ़ पाए।

वृश्चिक राशिफल: खराब जीवन शैली के कारण कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बिजली उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें।

धनु राशिफल: महिलाएं खाना बनाते समय सावधानी बरतें। आग की चपेट में आने से हाथ जल सकता है। बच्चों की सेहत में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

मकर राशिफल: प्रेमी की सेहत खराब हो सकती है। सिर दर्द और कमर दर्द की समस्या काफी परेशान करने वाली है। एक ही जगह पर देर तक नहीं बैंठे और ना ही किसी तरह का तनाव लें।

कुंभ राशिफल: आज आप अपने स्वास्थ्य पर काफी ध्यान देते नजर आएंगे। जिसके चलते आप अपनी डाइट में भी कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। मन पूजा-पाठ के कार्यों में ज्यादा लगने से सकारात्मक ऊर्जा रहेगी।

मीन राशिफल: माता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। दिल के मरीजों के खराब रूटीन के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर के कहे अनुसार ही काम करें।