जिन लोगों को जन्म शुक्रवार को होता है उन लोगों पर लक्ष्मीा और शुक्र का प्रभाव होता है। इस दिन जन्मे लोग भौतिक सुख-सुविधाओं के शौकीन होते हैं। शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसकी देवी लक्ष्मी हैं। इसलिए इस दिन जन्म लेने वाले लोग शौकीन मिजाज के होते हैं। शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग श्रृंगार करना पसंद करते हैं। इनका सिर बड़ा होता है। इसके साथ ही आंखें बड़ी और गौरा रंग होता है। इनकी बाल घुंघराले और भुजाएं लंबी होती है। माना जाता है कि शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण होता है। इसके साथ ही वह चतुर होते हैं। कलात्मक चीजों से इनका लगाव ज्यादा होता है।
[jwplayer D2eoMAZF-gkfBj45V]
इस दिन जन्मे लोग अधिकतर खुश रहते हैं। इनके चेहरे पर रौनक रहती है। विरोधियों को पक्ष में करने की कला इनमें खास होती है। इसके साथ ही दूसरों को बातों ही बातों में आकर्षित करने की भी इनमें अच्छी योग्यता होती है। संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में ये काफी सफल होते हैं। इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति प्यार के बदले प्यार की अपेक्षा रखते हैं।
शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों को तारीफ सुनना काफी पंसद हैं। इसके साथ ही इन लोगों को मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम जल्दी लग जाती है। वृद्धावस्था में जोड़ों में दर्द एवं हड्डियों में पीड़ा होती है।