Finance Horoscope Today: मेष राशिफल: आज का दिन मेष राशि के जातकों के आर्थिक मामलों के लिए शुभ रहने के आसार हैं। करियर में तरक्की मिलने के साथ संपत्ति में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। आय के अन्य मार्ग खुलेंगे। जीवन साथी का किसी जरूरी काम में साथ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलती हुआ नजर आ रही है। लेकिन बच्चों का खर्च बढ़ सकता है। नया व्यापार शुरु करने से पहले ज्योतिष की सलाह जरूर ले लें।

वृषभ राशिफल</strong>: ऑफिस में साख बढ़ेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। कम मेहनत में ही अच्छे फल प्राप्त होंगे। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों की नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी मित्र के साथ मिलकर नया काम शुरु कर सकते हैं। लेकिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

कर्क राशिफल: इस राशि के जातक निवेश सावधानी से करें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापर में तरक्की पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इंटरव्यू पर जाने वाले जातकों को सफलता मिलने के आसार हैं।

Horoscope Today, July 20, 2019: जानें आज किन राशि वालों को अपने आर्थिक मामलों को लेकर रहना होगा सावधान, यहां जानें अपना दैनिक राशिफल

सिंह राशिफल: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी मित्र से आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा है। लेकिन वाहन की खरीदारी आज न करें तो बेहतर होगा।

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों के वित्त मामलों के लिए दिन अच्छा नहीं है। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में अचानक से नुकसान होने के आसार हैं। दुश्मन सक्रिय रहेंगे।

तुला राशिफल: तुला राशि वालों को अपने किसी दोस्त से लाभ मिल सकता है। नौकरी करने के अलावा आप अपना कोई नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। यात्राएं काफी ज्यादा करनी पड़ सकती हैं।

वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक वालों को अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। व्यापार में कुछ बदलाव हो सकते हैं। कोई मुनाफे वाली डील आज होने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों की ऑफिस में साख बढ़ेगी।

धनु राशिफल: धनु राशि वालों को निवेश में धोखा मिल सकता है। आज किसी से पैसा उधार लेने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसना पड़ सकता है। आय से अधिक खर्चा होने से आप परेशान रहेंगे।

मकर राशिफल: मकर राशि वालों को आज रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम हो सकती है। घर में किसी कीमती वस्तु की खरीदारी के आसार हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। बिना किसी की सलाह के किसी नए काम की शुरुआत न करें। साथ ही अगर काम के चलते कोई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।

मीन राशिफल: किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ मिल सकता है। बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। विदेश जाने का सपना भी पूरा होता दिखाई दे रहा है।