पितरों की तस्वीर लगभग सभी घरों में लगी होती है। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है इससे पितृ खुश रहते हैं और उनकी कृपा हमेशा घर पर बनी रहती है लेकिन कई घरों में पितरों की तस्वीरों को गलत दिशा में लगा दिया जाता है। इससे घर में पितरों का बुरा प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि घर में पितरों की तस्वीरें किस दिशा में लगानी चाहिए, जिससे उनकी कृपा हमेशा बनी रहें।
1. घर के पूजा स्थान पर पितरों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और घर में अशुभ फल मिलने शुरू हो जाते हैं।
2. जिस घर में मंदिर ईशान कोण में हो उस घर में पितरों की तस्वीर पूर्व दिशा में रखनी चाहिए। अगर पूजा पाठ पूर्व दिशा में होती है तो तस्वीर ईशान में लगाना फलदायक माना जाता है।
3. घर के उत्तरी हिस्से में पितरों की तस्वीर लगा सकते हैं यानी उत्तर दिशा की दीवार पर पितरों की तस्वीर लगाना शुभ होता है।
[jwplayer LrOAKyAu-gkfBj45V]
4. वास्तु के मुताबिक घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर की तरक्की रुक जाती है।
5. घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा में भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में संपत्ति को हानी पहुंचती है।
6. घर के बीचों-बीच पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से वहां के लोगों की मान-सम्मान में कमी होती है।