व्यक्ति के दिमाग की पहचान के लिए ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख किया गया है। उंगलियों की बनावट से व्यक्ति के चरित्र का पता लगाया जा सकता है। माना जाता है व्यक्ति की उंगलियों और हथेली की बनावट देखकर व्यक्ति के स्वभाव का भी पता लगाया जा सकता है। आइए आज जानते हैं उंगलियों के बारें में-

1. माना जाता है कि सबसे छोटी उंगली अच्छी स्थिति में हो, सुंदर हो, भरी हुई हो, लंबी हो तो व्यक्ति दूसरों को बहुत जल्दी आकर्षित करने वाला होता है।

2. जिन लोगों की तर्जनी उंगली आगे से नुकीली होती है, वे बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज चलता है।

3. छोटी उंगली सामान्य लंबाई से अधिक लंबी होने पर व्यक्ति बहुत चालक होता है। ऐसे लोग अपनी चतुराई से सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

4. जिन लोगों की छोटी उंगली की लंबाई सामान्य है, वे घर-परिवार और समाज में उचित मान-सम्माान प्राप्त करते हैं। अपनी योग्यता के बल पर सफलता प्राप्त करते हैं।

5.अगर उंगली सामान्य लंबाई से अधिक छोटी हो तो व्यक्ति नासमझी में काम बिगाड़ सकता है।

[jwplayer Pj3izxy4-gkfBj45V]

6..यदि छोटी उंगली का अंतिम भाग चौकोर दिखाई देखाई देता है तो वह व्यक्ति दूरदर्शी माना जाता है।

7. जिन लोगों की छोटी उंगली टेढ़ी होती है। वे कई बार अयोग्य साबित हो जाते हैं। यो लोग ठीक से काम नहीं कर पाते हैं।

8. जिन लोगों की छोटी उंगली सुंदर दिखाई देती है, वे लोग सर्वगुण संपन्न होते हैं।

9. यदि छोटी उंगली और अनामिका उंगली दोनों बराबर हैं तो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाला होता है। ऐसे लोग अच्छे राजनीतिज्ञ हो सकते हैं।

10. यदि छोटी उंगली अनामिका उंगली की ओर झुकी हुई दिखाई देती है तो व्यक्ति अच्छा व्यापारी होता है।