घरों में अशोक के पेड़ का होना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में अशोक के पेड़ के महत्व के बारे में बताया गया है। जैसा कि अशोक शब्द से स्पष्ट होता है- किसी प्रकार का शोक न होना। कहा जाता है जिस घर में यह पेड़ लगा होता है वहां किसी भी प्रकार का शोक नहीं होता है। इस पेड़ को घर में लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। हिंदू धर्म के मांगलिक कार्यों में अशोक के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है इस पेड़ पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है। जिस घर में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां बिना कोई बाधा के सभी कार्य पूरे हो जाते हैं। इसी कारण से हिंदू धर्म में अशोक के पेड़ को शुभता का प्रतीक माना गया है।

कुछ लोगों का मानना है कि अशोक के पेड़ को घर में नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में शोक की वृद्धि होती है। लेकिन ऐसा गलत है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अशोक का पेड़ घर में नेगेटिव एनर्जी को खत्म करता है। शास्त्रों में पीपल और बरगद के बाद अशोक के पेड़ को काफी महत्वपूर्ण माना गया है।

क्या होते हैं लाभ-

1. माना जाता है अशोक के पेड़ में रोजाना पानी डालने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं तथा वैवाहिक जीवन में शांति रहती है।

2. घर में अशोक के पेड़ को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा में अशोक लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी वास करती है।

3. कहा जाता है जिस घर में रोजाना अशोक के पेड़ को जल अर्पित किया जाता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]

4. किसी भी शुभ मुहूर्त में अशोक के पेड़ की जड़ निकाल लें। उसे गंगाजल से साफ करके पूजा स्थल पर रखें। कहा जाता है ऐसा करने से समस्त वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं।

5. माना जाता है अशोक की जड़ को तकिये के नीचे रखकर सोने से वैवाहिक जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।