वास्तु दोष से घर में अशांति और कलह होता है। वास्तु दोष होने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है और अनेक तरह की समस्याएं आने लगती है। आज जानते हैं घर में बिना तोड़-फोड़ के कैसे दूर सकते हैं वास्तु दोष –
1. घर में यदि प्लास्टर उखड़ गया है तो उसकी मरम्मत करवाएं।
2. घर की छत पर व्यर्थ सामान ना रखें।
3. घर में यदि किचन के सामने बाथरूम हो तो यह अशुभ होता है। इसके लिए किचन के सामने पर्दा लगा दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी।
4. घर के दरवाजे से खुलते समय आवाज ना आएं। इसलिए दरवाजों के कब्जे में तेल डालें।
5. घर में जब भी पानी पीएं मुंह उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें।
6. रात को दक्षिण-पश्चिम कोण में दक्षिण की ओर सिरहाना करके सोएं।
[jwplayer LrOAKyAu-gkfBj45V]
7. घर के मेन दरवाजे पर रोली से स्वस्तिक बनाएं।
8. पूजा करते समय मुंह उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम की ओर रखें।
9. घर में किचन आग्नेय कोण में होना चाहिए। अगर किचन इस कोण में ना हो तो आग्नेय कोण में एक बल्ब जलाकर इस दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।