कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष नवमी (रविवार) को आंवला नवमी पर्व मनाया जाता है। इस नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। शास्त्रों के मुताबिक अक्षय नवमी के दिन दान देना शुभ माना जाता है। इस दिन दान, पूजा, भक्ति, सेवा करने से इनका पुण्य कई-कई जन्म तक प्राप्त होता है। माना जाता है कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु एवं शिव जी का निवास होता है। इसलिए अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है और ऐसा करने पर इंसान की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं अचूक उपाय-
1. आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान शिव, विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजा करें। इससे घर में पैसों की कमी दूर हो सकती है।
2. गरीबों और ब्राह्मणों को आंवला दान करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
3. आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन बनाएं और ब्राह्म्णों को खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
4. इस रविवार आंवले का पौधा लगाएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
[jwplayer LrOAKyAu-gkfBj45V]
5. इस रविवार आंवले के पेड़ पर हल्दी का स्वस्तिक बनाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
6. इस रविवार पानी में चंदन व हल्दी मिलाकर आंवले की जड़ में डालें। ऐसा करने से आपका रुका हुआ पैसा जल्दी मिल सकता है।