Pushya Nakshatra: आज 31 अक्टूबर को एक विशेष संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है। आज बुध पुष्य नक्षत्र संयोग बन रहा है, जो मानव जाति के लिए शुभकारी है। इस दिन कार्तिक मास की सप्तमी के साथ पुष्य नक्षत्र की युति बन रही है जो इसकी शुभता को ओर बढ़ा रही है। दूसरा, आज शुक्र उदय हो रहा है। मंगलवार शाम 6:43 बजे पर शुक्र और सूर्य की दूरी 07 अंश से अधिक होने पर शुक्र उदय हो जाएगा लेकिन बालत्वनिवृत्ति 2 नवंबर को शाम 6:43 पर होगी। इसके बाद से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
23 जुलाई 2019 श्रावण कृष्ण षष्ठी को शुक्र दोबारा अस्तगत हो जाएगा। कुल मिलाकर आज का दिन बहुत शुभ होने वाला है। शुक्र को भोग-विलास और दांपत्यजीवन का कारक माना जाता है। इसके उदय होने से भोग-विलास और दांपत्यजीवन में सुख बढ़ेगा। पुष्य नक्षत्र के दिन खरीददारी करना शुभ होता है। इस दिन सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि सामान की खरीदना शुभ होगा। इस संयोग के कारण परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
[bc_video video_id=”5855247655001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”default” embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
आइए जानते है किस राशि के जातक पर क्या प्रभाव पडे़गा –
मेष – इस दौरान आप अपने दुश्मनों से सावधान रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृष – आपको संतान सुख मिलेगा, आकस्मिक धन लाभ मिलेगा।
मिथुन – आपको भूमि लाभ मिलेगा। वाहन सुख भी मिलेगा।
कर्क – नौकरी मिलेगी। धन लाभ आदि मिलेगा।
सिंह – दोस्तों से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा।
कन्या – शत्रुओं से सावधान रहें। हानि की संभावना है।
तुला – आपको अपने किए हुए काम पर पछतावा हो सकता है ।
वृश्चिक – आज आपको भूमि संबंधित लाभ मिलेगा।
धनु- आपको धन लाभ, वाहन सुख, वस्त्र आदि लाभ मिलेगा।
मकर – आपके खर्चे बढ़ेंगे।
कुंभ – आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन – दांपत्यजीवन में सुख बढ़ेगा। परिवार में खुशियां रहेगी।