दैनिक राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। इसके साथ ही आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आप ऐसे किसी फैसले को आने वाले दिनों के लिए टाल दें। और गैर-जरूरी बातों पर ध्यान देने से बचें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: आज आपकी किसी पुराने दोस्त से अचानक से मुलाकात होगी। आपको इस मुलाकात से बहुत ही खुशी का एहसास होगा। आप दोनों एक-दूसरे के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। आपका रिश्ता आगे बढ़ने के भी संकेत हैं।

वित्त राशिफल: व्यवसाय विस्तार के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको इस बारे में गहराई से विचार करना चाहिए। आप चाहें तो इसमें किसी जानकार की राय भी ले सकते हैं। और अचानक से कोई बड़ा फैसला ना लें। व्यवसाय विस्तार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। टैरो राशिफल: आज आपको कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हांलाकि आपको इससे बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी कुशलता से इसका सामना कर सकते हैं। इसके साथ ही आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ बिताएं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन कुछ शारीरिक दर्द या थकान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि अपने भोजन में पौष्टिक तत्व शामिल करें। इसके साथ ही नियमीत रूप से एक्सरसाइज करने की भी शुरुआत करें और पानी खूब पिया करें।