दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों के कुछ रिश्ते पिछले दिनों से खराब चल रहे हैं। आपको इनको ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए। इसे ठीक करने के लिए आप अपनी तरफ से ही पहल करें। यदि सामने वाले शख्स के मन में कुछ गलतफहमियां हैं तो उन्हें दूर करने का प्रयास करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों को आज उनके पुराने पार्टनर की याद आएगी। आज आप उसे काफी मिस करेंगे। और उसके साथ बिताए गए पलों के बारे में सोचेंगे। हालांकि आपको बीती बातों को सोचकर निराश होने की जरूरत नहीं है। आप वर्तमान में ही जीना सीखें।
वित्त राशिफल: आपके दफ्तर में आपकी काफी तारीफ होने वाली है। दफ्तर के लोग आपके काम को सराहेंगे। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। इस बीच आपका प्रमोशन भी हो सकता है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ने वाली हैं। इसलिए उन पर खरा उतरने के लिए अभी से तैयार रहें। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। इस यात्रा से लौटकर आप खुद को काफी ताजा महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने खान-पान को लेकर विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आप बाहर का खाना खाने से परहेज करें और घर पर बना ताजा खाना खाएं। इसके साथ ही ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से दूर रहें और तनाव ना लें।