दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों की आज के दिन उनके किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। ऐसे संकेत हैं कि वह दोस्त आपके घर भी आ सकता है। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। आप अपने दोस्त के साथ ढेर सारी बातें करेंगे। आप दोनों अपनी पुरानी यादों का साझा करेंगे और खुश होंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज का दिन आप अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे। आपकी अपने पार्टनर से ढेर सारी बातें होंगी। आप दोनों किसी खूबसूरत सी जगह पर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। आप अपने पार्टनर की खूबियों को समझ पाएंगे।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन आर्थिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको किसी जानकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। ध्यान रहे कि आज के दिन आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें। इसके लिए आज का दिन सही नहीं है। टैरो राशिफल: आज आप खुद से खुश रहेंगे। आपको एहसास होगा कि आपने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। हालांकि आपको इससे अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य तय करें और उसे पूरा करने में लग जाएं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपको सुरक्षित भोजन लेना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि घर पर बना खाना ही खाएं। इसके साथ ही एक्सरसाइज करना ना भूलें।