दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके किसी करीबी दोस्त को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। ऐसा हो सकता है कि वह शख्स आपसे खुलकर कह ना पाए। लेकिन आपको इस बात को समझना होगा। और आप अपने दोस्त की मदद जरूर करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 81% होगा। लव राशिफल: यदि आप किसी के प्रति आकर्षित हैं तो आज उसे अपने दिल की बात बता सकते हैं। इस दौरान आपको सामने वाले शख्स की भावनाओं को भी समझना चाहिए। यदि वह शख्स आपके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दे तो इससे बहुत ज्यादा परेशान ना हों। कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा।
वित्त राशिफल: आज आपका काफी धन खर्च होने वाला है। आप अपने घर के लिए कुछ खरीददारी कर सकते हैं। इससे घर के लोगों को काफी अच्छा लगेगा। लेकिन आपको गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए। आप बचत करने की आदत डालें। टैरो राशिफल: आपकी किसी पुराने दोस्त से आज मुलाकात होगी। आप उससे मिलकर बहुत ही खुश होंगे। आप दोनों कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप दोनों में ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपका तनाव काफी कम होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों की सेहत आज के दिन अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका काम करने में मन लगेगा। ऐसे में आपको जिम जाने की शुरुआत कर देनी चाहिए। इसके साथ ही अपने खान-पान में पौष्टिक आहार शामिल करें।