साल 2017 के जनवरी (01-07 जनवरी) महीने का पहला सप्ताह है। ऐसे में विभिन्न राशि वाले जातक यह जानना चाहेंगे कि उनका आने वाल सप्ताह कैसा होगा। ताकि उसके मुताबिक वह अपने कार्य कर सके। ऐसे में महागुरु गौरव मित्तल बता रहे हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए 1 (रविवार) से 7 (शनिवार) जनवरी का दिन कैसा रहेगा। मेष राशि वाले अपनी ताकत को किसी अच्छे और उद्देश्यपूर्ण कार्य में लगाने का प्रयास करे। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपके काम बिगाड़ने की कोशिश में रहेंगे, किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। वहीं दूसरी ओर इस सप्ताह वृषभ वाले फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। सेहत के मामले में सावधान रहें। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। संपत्ति विवाद या बंटवारे को लेकर बात करते समय अपने क्रोध पर काबू रखें।
मेष (Aries) राशि के बारे में
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी | शुभ दिशा: दक्षिण
यह सप्ताह सुख सुविधा कि नई वस्तुओं का क्रय हो सकता है। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। अपनी ताकत को किसी अच्छे और उद्देश्यपूर्ण कार्य में लगाने का प्रयास कीजिए। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपके काम बिगाड़ने की कोशिश में रहेंगे, किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा जोड़े और प्रेमी युगल के लिए पूरा सप्ताह लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगा।
वृषभ (Taurus) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
इस सप्ताह फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। सेहत के मामले में सावधान रहें। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। संपत्ति विवाद या बंटवारे को लेकर बात करते समय अपने क्रोध पर काबू रखें। नौकरीपेशा लोग कामकाज की अधिकता से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वाहन चलाते हुए पूर्ण सावधानी अपनाने की जरूरत है। लव लाइफ में किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है।
मिथुन (Gemini)राशि के बारे में
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
इस सप्ताह समय अच्छा बीतेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा होगा, नए अवसरों का लाभ मिल सकेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पुराने कामों का फायदा इन दिनों में मिल सकता है। आप अपनी समझ और कुशाग्रता से विभिन्न परियोजनाओ पर कार्य करने में सक्षम हैं। प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक स्तर पर आपको खुशियां हासिल होंगी।
Read Also: वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य
कर्क (Cancer) राशि के बारे में
राशि स्वामी: चंद्रमा | शुभ रत्न: मोती | शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पश्चिम
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में प्रगति बनी रहेगी, नौकरी पेशा लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है, प्रमोशन, अच्छी जॉब, वेतन में बढ़ोतरी के योग भी दिख रहे हैं। पारिवारिक स्तर पर यह साल बेहद शानदार साबित होगा। जॉब को बदलना चाहते हैं तो समय आपके अनुकूल होगा। इस सप्ताह अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन के लिए यह हफ्ता काफी अच्छा साबित होगा।
सिंह (Leo)राशि के बारे में
राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रत्न: माणिक्य | शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पूरब
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोग अधिक कार्य के चलते व्यस्त रहेंगे, मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं परंतु ख़र्च पर नियंत्रण रखें। अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर रहें। ग़ुस्से, अहंकार और लालच के अलावा अन्य नकारात्मक चीजों का त्याग करें, अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें, बोलने से पहले अपने शब्दों को लेकर एकबार सोच लें। घर से दूर काम कर रहे लोगो की प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहेगी। इस हफ्ते लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।
कन्या (Virgo) राशि के बारे में
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
रिश्तों को मजबूत बनाने और उन्हें नए आयाम तक पहुंचाने के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है। इन दिनों में आप नए और बड़े काम शुरू कर सकते हैं। कोई नए समझौते/ नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं अतः निवेश कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। इस हफ्ते शादीशुदा लोगो की लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।
Read Also: साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ
तुला (Libra) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
इस सप्ताह पारिवारिक स्तर पर सावधान रहने की आवश्यकता है, घर में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। यह सप्ताह छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा है, ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। निजी जीवन, दांपत्य एवं लव लाइफ में गलतफहमियों के कारण आपके आपसी रिश्ते कमजोर होंगे। मौसम जनित बीमारियों से बचकर रहना अनिवार्य है।
वृश्चिक (Scorpio) राशि के बारे में
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण
इस सप्ताह आप पर काम का बोझ अधिक है परंतु कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता अच्छी रहेगी किन्तु आपका व्यवहार आपके लिए समस्या बन सकता है। गुस्से पर कंट्रोल करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की भी संभावना है। छात्रों के लिए यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा, मेहनत का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ अनबन हो सकती है, लव लाइफ में चाह करके भी नीरसता रहेगी।
धनु (Sagittarius) राशि के बारे में
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
इस समय आय कम और खर्चा अधिक होने की संभावना है। आपका मन स्थिर नहीं रहेगा, कामकाज में मन नहीं लगेगा। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें; किसी भी व्यक्ति के साथ व्यर्थ विवाद से बचें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक स्तर पर यह सप्ताह काफी मिला-जुला साबित होगा, लव लाइफ में इस सप्ताह पैदा हुए मतभेद सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
Read Also: साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी
मकर (Capricon) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
इस सप्ताह पैसा कमाने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है या तीर्थ स्थान पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह उचित समय है। आपकी सेहत स्थिर और सामान्य रहेगी। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। इस हफ्ते लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।
कुंभ (Aquarius) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
कामकाज और व्यवसाय के अलावा आपको परिवार में भी कठिन वक़्त का सामना करना पड़ सकता है। आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा, परंतु जितनी मेहनत करेंगे आपको उतना अधिक फल मिलेगा। मानसिक तनाव भी रहेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी संग प्रेम की मधुरता बढ़ेगी, रोमांटिक पल गुजारेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।
मीन (Pisces) राशि के बारे में
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे के मौके मिलेंगे। कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। दूर के लोगों से दोस्ती हो सकती है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। आय के नए साधन मिलेंगे। विवादों से बचने की कोशिश करें। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी। इस हप्ते वैवाहिक जीवन में काफी उथल पुथल रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं।