सुखमय जीवन के लिए शास्त्रों में कई महत्वपूर्ण सूत्र बताए गए हैं। इनके पालन से हमारे जीवन में कभी दुख नहीं आते हैं और कभी कोई अनहोनी नहीं होती है। गरुड़ पुराण मे मनुष्य के जीवन और मृत्यु के बारे में बताया गया है। जब इंसान आकस्मिक संकट से घिर जाता है तो बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वह भगवान की प्रार्थना करता है। यह सब इंसान की कुंडली में ग्रह चाल के कारण होता है। जब ग्रह कुंडली से अपनी चाल बदलते हैं तो इंसान के साथ आकस्मिक घटनाएं हो जाती है। आकस्मिक घटनाओं का सीधा संबंध हमारे कर्मो से होता है। जो इंसान बुरे कर्म करता है उसके साथ ऐसी घटनाएं होती है। आज हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप अचानक आने वाली दुर्घटनाओं को दूर कर सकते हैं।

1. घर में नियमित रुप से सुबह-शाम कपूल जलाएं।
2. घर से बाहर जाते समय कभी भी झगड़ा ना करें।
3. रोजाना सुबह-शाम हनुमान चालीस का पाठ करें।

[jwplayer oPy0zZ17-gkfBj45V]

4. घर से बाहर जाने से पहले मीठा खाकर जाएं।
5. शाम को खेलना, सफर करना, संभोग करना, झगड़ा करना, अपशब्द बोलना, बुरे विचार मन-मस्तिष्क में लाना इन सभी कार्यों से दूर रहें।
6. दरवाजों के कब्जों मे तेल डालते रगें। वास्तु के मुताबिक दरवाजे से आवाज आना अशुभ होता है।