Guru Vakri 2023: ग्रहों के गुरु बृहस्पति 4 सितंबर को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि में वक्री होने वाले हैं। इस अवस्था में 31 दिसंबर तक रहेंगे। इसके बाद सीधी चाल यानी मार्गी हो जाएंगे। जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति के हिसाब से फल मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु के मेष राशि में उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को अपार धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता के झंडा फहरा सकते हैं। लेकिन कुछ राशियां ऐसी है जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं गुरु के वक्री होने से किन राशियों को रहना होगा संभलकर।
गुरु के उल्टी चाल चलने से ये राशियां रहें संभलकर
मेष राशि (Aries Zodiac Sign)
इस राशि में गुरु लग्न भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बेवजह के खर्च से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आ सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)
इस राशि में गुरु पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। इस राशि में गुरु के वक्री होने से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर कर सामने आ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। संतान प्राप्ति में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी खटास उत्पन्न हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है।
तुला राशि ( Libra Zodiac Sign)
इस राशि में गुरु सातवें भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती है। किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में रिश्ता टूटने तक की कगार में पहुंच सकता है। इस समय थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। नौकरी और बिजनेस में असफलता का सामना करने के साथ आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। करियर में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।