Grah Gochar December 2023: साल के अंतिम महीने दिसंबर माह जल्द शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के हिसाब से दिसंबर महीना काफी खास हो सकता है। इस महीने होने वाले ग्रहों के गोचर का असर ने साल 2024 में भी देखने को मिलेगा। बता दें कि मा की शुरुआत में बुध वक्री होने वाले हैं। इसके साथ ही सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मेष राशि में मार्गी होने वाले हैं। जानें ग्रह किस तिथि को किस राशि में प्रवेश करने वाले हैं और किन राशियों को दिसंबर माह में मिलेगा खूब लाभ।
दिसंबर में ये ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन
बुध वक्री 2023 (Budh Vakri 2023)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि के देवता बुध ग्रह धनु राशि में विराजमान है। वहीं, 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर धनु राशि में वक्री होने जा रहे हैं। 28 दिसंबर तक वक्री अवस्था में रहने वाले हैं। बुध के वक्री होने से तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।
सूर्य गोचर 2023 (Surya Gochar 2023)
ग्रहों के राजा हर मास राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही दिसंबर माह की 16 तारीख को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 15 जनवरी 2024 तक रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से मेष, धनु और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।फ्रेशर्स को भी करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। ऐसे में पदोन्नति के साथ बोनस मिल सकता है और कई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
शुक्र गोचर 2023 (Shukra Gochar 2023)
धन-वैभव के दाता शुक्र भी एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसी तरह 25 दिसंबर 2023 को सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के इस गोचर से वृश्चिक के साथ-साथ कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।
मंगल गोचर 2023 (Mangal Gochar 2023)
ग्रहों के सेनापति मंगल 27 दिसंबर 2023 को रात 11 बजकर 40 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर से मेष, कर्क, तुला, धनु और मीन राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे, जिससे पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।
बुध गोचर 2023 (Budh Gochar 2023)
बुद्धि के दाता साल के अंत में दोबारा राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 28 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 07 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 02 जनवरी 2024 को राशि परिवर्तन करने के साथ मार्गी होंगे। इसके बाद 7 जनवरी को पुन: धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से वृषभ और धनु राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है।
बृहस्पति मार्गी 2023 (Guru Margi 2023)
साल 2024 के अंत यानी 31 दिसंबर को देवताओं के गुरु स्वराशि मेष राशि में सीधी चाल चलने लगेंगे। गुरु के मार्गी होने से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह सहित अन्य राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान पढ़ने के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्त होगी।
दिसंबर में इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ (December Rashifak 2023)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से दिसंबर माह में वृषभ, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते है वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील या फिर ऑर्डर मिल सकता है। इससे अधिक मुनाफा मिलने के आसार है।