Aaj Ka Rashifal 1 August 2025 (आज का राशिफल 1 अगस्त 2025): आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि सुबह 4 बजकर 58 मिनट से शुरू हो रही है, जो पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज स्वाति, विशाखा नक्षत्र के साथ शुभ, शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज शनि शुक्र के साथ संयोग करके केंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए खुशनुमा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक जीवन में कोई पुरानी बात उभर सकती है, संयम से काम लें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अनिद्रा परेशान कर सकती है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में किसी पुराने सहकर्मी से सहयोग मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय से जुड़े निर्णयों में सतर्कता जरूरी है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज कोई छोटी यात्रा संभव है जो लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही न बरतें, पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है। छात्रों को अध्ययन में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, पर स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ध्यान और योग से लाभ होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपकी भावनाएं आज थोड़ी तीव्र हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं, लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। मानसिक रूप से स्थिर रहने की कोशिश करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
नेतृत्व क्षमता आज उभरकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसमें आपकी समझ काम आएगी। प्रेम जीवन में सुधार संभव है, पुराने मतभेद दूर होंगे। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन आंखों का ध्यान रखें।
कन्या दैनिक राशिफल (Kanya Daily Horoscope)
आपकी व्यवहार कुशलता आज लोगों को प्रभावित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उसे अच्छी तरह निभाएंगे। घर में किसी शुभ समाचार की संभावना है। पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। खानपान में लापरवाही से बचें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)
आज का दिन भाग्यवर्धक हो सकता है। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, किसी सदस्य से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से दूर रहें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अतीत की कोई बात आज आपको भावुक बना सकती है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त दबाव रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। किसी मित्र से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत से सुलझाएं। नींद की कमी हो सकती है, पर्याप्त आराम लें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। आज आप किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का योग है। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। आर्थिक निवेश के लिए अच्छा दिन है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, हृदय संबंधी रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। ऑफिस में काम की अधिकता रह सकती है, लेकिन समय प्रबंधन से आप संभाल लेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, खासकर जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। युवा वर्ग को करियर में नई दिशा मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है। लव लाइफ में रोमांच रहेगा। व्यर्थ की बातों में समय न गवाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन त्वचा से संबंधित समस्या हो सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त है। व्यावसायिक मामलों में स्थिरता आएगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं, प्रस्तावों को गंभीरता से विचार करें। घर में किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति संतुलित रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्राणायाम करें।