Aaj Ka Rashifal 07 September 2025: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि, रात 11 बजकर 38 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज शतभिषा., पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के साथ सुकर्मी, धृति योग योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज भाद्रपद पूर्णिमा तिथि के साथ साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसके अलावा चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ विराजमान रहेंगे, जिससे ग्रहण योग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय लाभदायक साबित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

Weekly Horoscope 8 To 13 September 2025: इस सप्ताह बनेगा शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें साप्ताहिक राशिफल

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज किसी नई जिम्मेदारी को संभालने का अवसर मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। खानपान में लापरवाही से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

Weekly Love Horoscope 8 To 13 September 2025: इस सप्ताह इन 7 राशियों की लव लाइफ में आएगी मिठास, जानें साप्ताहिक लव राशिफल

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपके विचारों को लोग महत्व देंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

12 साल बाद गुरु बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज अचानक खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में नई उपलब्धि संभव है। व्यापारियों को बड़े अनुबंध का लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी।

Chandra Grahan 2025: आज इतने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, करीब 82 मिनट तक लाल दिखेगा चांद! जानें भारत में दिखेगा कि नहीं और सूतक काल

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज धैर्य और संयम की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके काम में सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचें। सेहत पर ध्यान दें।

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

आज नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएँ। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से हल करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज रुके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को नया अनुबंध प्राप्त होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में लाभ तो होगा लेकिन मेहनत भी अधिक
करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ होगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार में प्रेम और सौहार्द रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।