किडनी शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो शरीर से टॉक्सिन को छानने और खून को फिल्टर करने का काम करती है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव के चलते तनाव अधिक बढ़ गया है। इसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है और किडनी से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। हालांकि, किडनी की कोई भी समस्या होने पर उसके कई संकेत दिखाई देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने पर समस्या गंभीर हो सकती है।
फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के एडिशनल डायरेक्टर व हेड नेफ्रोलॉजी व किडनी ट्रांसप्लांट विभाग की डॉ. अनुजा पोरवाल ने किडनी से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी है और बताया कि किन संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
डॉ. अनुजा पोरवाल के मुताबिक, खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी पर बहुत दबाव पड़ता है, जिसके चलते किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। किडनी की समस्या से कई स्थितियों में मौत भी हो जाती है। हालांकि, किडनी में खराबी होने से पहले ही शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। जिनकी समय रहते पहचान करना और देखभाल करना आवश्यक है।
- टखनों, पैरों या चेहरे पर सूजन खासकर सुबह आंखों के नीचे या आसपास सूजन पर ध्यान देना चाहिए।
- थकान या कमजोरी, रात में पैरों में ऐंठन कई बीमारियों के कारण हो सकती है, लेकिन यह किडनी की बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
- पेशाब में बदलाव यानी झागदार, अधिक बार, कम बार या पेशाब में खून, पेशाब में प्रोटीन लीक होने का संकेत हो सकता है। एक बार जब आप पानी को फ्लश करते हैं तो उत्पन्न झाग गायब हो जाता है, अगर नहीं जाता है तो शायद आपको प्रोटीन्यूरिया हो सकता है।
- पर्याप्त पानी के सेवन के बावजूद ओलिगुरिया या कम पेशाब आना किडनी का ठीक से काम नहीं के कारण होता है।
- दिन में पेशाब की अधिक आवृत्ति किडनी की बीमारी का लक्षण हो सकती है।
लगातार खुजली
यह यूरीमिया यानी रक्त में यूरिया और अन्य नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट का स्तर बढ़ जाना का संकेत हो सकता है, इसलिए यदि आपको पूरे शरीर में खुजली हो रही हो तो इस लक्षण पर ध्यान दें। इसका असर किडनी पर पड़ता है।
पेट में ऐंठन
अगर सुबह उठते ही पेट में सूजन या ऐंठन महसूस होती है, तो यह किडनी फेल होने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अधिक प्यास लग रही है, तो यह एक और संकेत हो सकता है। शरीर में पानी का संतुलन नहीं बनना किडनी की समस्या हो सकती है।
त्वचा की समस्या
किडनी की समस्या के कारण शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इससे त्वचा पर खुजली, चकत्ते या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप सुबह-सुबह उठते ही त्वचा में असामान्य खुजली का अनुभव कर रहे हैं, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।