World Malaria Day 2025: गर्मियों का मौसम मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है। ऐसे में मच्छर के काटने से मलेरिया का खतरा भी बढ़ जाता है। मलेरिया का बुखार जानलेवा तक हो सकता है, अगर इसका समय रहते इलाज और देखभाल नहीं की जाए तो। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2023 में दुनिया भर के 83 देशों में मलेरिया के 263 मिलियन मामले और 5,97,000 मलेरिया से मौतें हुई। मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो कुछ प्रकार के मच्छरों द्वारा मनुष्यों में फैलती है। हालांकि, इसे रोका जा सकता है और इसका इलाज भी किया जा सकता है। मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ही हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2025) मनाया जाता है। आकाश हेल्थकेयर, सीनियर कंसल्टेंट एंड हेड- इमरजेंसी, डॉक्टर शारंग सचदेव ने मलेरिया के लक्षण और बचाव के उपाय बताए हैं।

मलेरिया क्या है?

मलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो प्लास्मोडियम परजीवी से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलती है। मच्छर जब काटता तो वह आपके ब्लड फ्लो में मलेरिया परजीवी इंजेक्ट करता है। मलेरिया जहां गर्मी और जहां नमी होती है वहां अधिक प्रभावित करता है।

मलेरिया के लक्षण

मलेरिया के लक्षण संक्रमित काटने के 10-15 दिन बाद दिखाई देते हैं। मलेरिया के सबसे आम लक्षणों में से एक तेज बुखार है। इसके अलावा कंपकंपी, ठंड लगना, पसीना, सिरदर्द, थकान, उल्टी, दस्त और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

मलेरिया से बचाव के घरेलू उपाय

  • नीम के पत्ते- मलेरिया का बुखार होने पर शरीर में कमजोरी और इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। ऐसे में नीम के पत्तों को उबालकर पानी पीना मलेरिया के वायरस कम करने में असरदार होता है।
  • गिलोय- गिलोय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गिलोय इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने वाला आयुर्वेदिक पौधा है। गिलोय का नियमित सेवन से बुखार को कम करने में मदद मिलती है।
  • धनिया का काढ़ा- मलेरिया या अन्य बुखार में राहत पाने के लिए धनिया भी बहुत ही फायदेमंद होता है। धनिया के बीजों को पानी में उबालकर पीने से बुखार और थकान में राहत मिलती है।

मच्छरों से बचने के लिए क्या करें

गर्मियों के मौसम मच्छर जनहित कई बीमारी होने का खतरा बढ़ा जाता है। ऐसे में आपको मच्छरों के काटने से बचने के लिए भी सावधानी बरतनी चाहिए।

  • खुली त्वचा पर डीईईटी (डाइएथिलटोलुआमाइड) युक्त मच्छर निरोधक लगाएं।
  • बिस्तरों पर मच्छरदानी लगाएं।
  • खिड़कियों और दरवाजों पर जालियां लगाएं।
  • अपनी त्वचा को ढकने के लिए लंबी पैंट और लंबी आस्तीन वाले कपड़े पहनें।

कोलेस्ट्रॉल का काल है सत्तू, रोजाना गर्मी में एक गिलास ये ड्रिंक पी लें, बॉडी ठंडी रहेगी और मिलेंगे 5 फायदे। पूरी खबर जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।