हमारा समाज हमेशा से मानता आया है कि महिलाएं पुरुषों से कम ताकतवर होती है और पुरुष शारीरिक रुप से महिलाओं से अधिक बलवान होते हैं। साथ लोगों ने इस बात को वर्षों से अपने दिमाग में बैठा कर रखा है कि पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक वजन उठा सकते हैं और उनका शरीर महिलाओं की अपेक्षा अधिक लचीला होता है। हालांकि इस भ्रम को एक शोध ने तोड़ दिया है। शोध के मुताबिक महिलाओं की शारीरिक क्षमता और सहनशीलता पुरुषों से ज्यादा होती है।
शोध के अनुसार, महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर सर्वाइवर्स होती हैं। बीमारियों और बढ़ती उम्र के प्रभावों से लड़ने के मामले में महिलाओं का शरीर पुरुषों के मुकाबले अधिक मजबूत होता है। साथ ही खेलों में सहनशक्ति होने और लंबी दूरी की रेसिंग में लचीलापन और समग्र क्षमताओं में महिलाएं अधिक मजबूत होती हैं।
‘यूनिवर्सिटी ऑफ एलैबामा’ के बायोलॉजी डिपार्टमेंट और एजिंग के एक्सपर्ट स्टीवन ऑस्टैड ने कहा, “हर उम्र में महिलाएं पुरुषों से अधिक बेहतर सर्वाइव कर पाती हैं”। ऑस्टैड अभी इस विषय पर रिसर्च कर रहे हैं कि महिलाएं पुरुषों से अधिक जीवन जीती हैं और पुरुष शारीरिक तौर पर मजबूत होते हैं, यह विचार एक मिथक है।
शोध में पाया गया है कि महिलाएं भी उन कठिन परिस्थितियों का मुकाबला बेहतरी से कर सकती हैं जिनका पुरुष कर सकते हैं। वहीं, महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक उम्र तक जीवन जीने में समर्थ हैं। हालांकि अभी तक इसके पीछे के बायोलॉजिकल कारण का पता नहीं लग पाया है।
इस शोध के बाद सदियों से चले आ रहे कई ऐसे मिथक टूटे हैं जिन पर हमारा समाज आँख मूदें विश्वास करता आ रहा है जिनमें यह भी शामिल हैं कि महिलाएं किसी भी काम को करने के लिए शारीरिक रुप से कमजोर हैं।