रमज़ान के महीने में रोजा रखने का बेहद सवाब होता है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और इफ्तार में रोज़ा तोड़ने के लिए जिस फल को सबसे पहले खाते हैं वो है खजूर। रोजा खत्म करने के लिए खजूर का सेवन करने की परम्परा पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से जुड़ी है। हदीस के मुताबिक पैगम्बर का हुकुम था कि रोजा खोलने के लिए हमेशा खजूर का सेवन करें। अगर खजूर न मिले तो पानी से शुरू करें। खजूर इफ्तार का अहम हिस्सा है जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

इफ्तार में खजूर का सेवन करने से बॉडी को पोषण मिलता है, बॉडी हाइड्रेट रहती है रोजा खोलने के बाद पेट के लिए हल्की रहती है। इफ्तार में तीन से चार खजूर खाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है। खजूर का सेवन स्मूदी, लड्डू और पैनकेक जैसे फूड में ज्यादा किया जाता है। रमज़ान के दौरान खजूर का सेवन करने से सेहत को फायदा ज्यादा होता है।

खजूर में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें नेचुरल शुगर, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। पूरा दिन खाली पेट रहने के बाद खजूर का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। खजूर पाचन में मदद करता है और पेट को आराम देता है। इसे खाने से पेट में एसिडिटी जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। आइए जानते हैं कि मेडिकल साइंस खजूर सेवन करने के लिए क्या बताता है। 

मेडिकल साइंस खजूर के बारे में क्या कहता है?

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि खजूर में छोटे-छोटे पैकेट में बहुत सारे कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो उपवास के बाद शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी को पूरा करते हैं, मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करते हैं और भूख भी कंट्रोल रहती है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक इफ्तार के दौरान खजूर खाने से भूख कम लगती है और उपवास के बाद अत्यधिक खाने से बचने में मदद मिलती है, जिससे पाचन संबंधी विकार और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

बॉडी को हाइड्रेट रखती है खजूर

खजूर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो बॉडी को हाइड्रेट रखती है। उपवास के दौरान शारीरिक कार्यों को बनाए रखने और डिहाइड्रेशन को कंट्रोल करने के लिए ऐसे फूड का सेवन करना जरूरी है जो बॉडी को हाइड्रेट रखें। रमजान में खजूर का सेवन सेहरी से लेकर इफ्तार तक में करने से सेहत को फायदा होता है।

पेट के लिए बेस्ट है खजूर

खजूर में मौजूद सरल शर्करा आसानी से पचने योग्य होता है, जिससे लम्बे फास्ट के बाद इसका सेवन पेट के लिए बेस्ट हो जाता है। आसानी से पचने वाले फूड्स से रोजा खत्म करने से पाचन संबंधी परेशानी को रोकने में मदद मिलती है।

सूजन रोधी गुण है खजूर में

खजूर में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन रोधी यौगिक होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह उपवास के बाद खासतौर से फायदेमंद होता है, क्योंकि यह पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करती है।

बॉडी को मिलती है निरंतर एनर्जी

खजूर में नेचुरल शुगर और फाइबर का कॉम्बिनेशन मौजूद होता है जो बॉडी को एनर्जी देता है जिससे ब्लड में शुगर के स्तर में होने वाली बढ़ोतरी और गिरावट को रोका जा सकता है। रमजान में खजूर का सेवन उसकी स्मूदी बनाकर करें तो फायदा होगा। खजूर के बीज निकाले और उसे दूध, काजू और केले के साथ मिलाएं और उसका सेवन करें आपकी बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलेगी।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।