ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। अगर शुगर को कंट्रोल में न रखा जाए तो हृदय रोग से लेकर किडनी जैसे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक हाई (High Blood) और लो ब्लड शुगर (Low Blood Sugar) दोनों खतरनाक हैं, और दोनों स्थिति में मरीज की जान जा सकती है।

क्या है लो ब्लड शुगर की वजह? What causes low blood sugar?

लो ब्लड शुगर को हाइपोग्लाइसेमिया ( hypoglycemia) भी कहते हैं। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। जैसे भोजन में गैप, जरूरत से ज्यादा इंसुलिन की मात्रा, सामान्य से ज्यादा एक्सरसाइज, अल्कोहल का ज्यादा सेवन या जरूरत से ज्यादा दवाइयों का सेवन। डॉक्टरों के मुताबिक 70 mg/dL से कम लो ब्लड शुगर माना जाता है।

लो ब्लड शुगर के लक्षण Low Blood Sugar Symptoms

  • पसीना आना
  • हाथ-पैर कांपना
  • घबराहट
  • भ्रम की स्थिति
  • थकान
  • बार-बार भूख लगना

Low Blood Sugar होने पर क्या करें?

दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर डायबिटीज के चेयरमैन डॉ. अनूप मिश्रा (Dr Anoop Misra) कहते हैं कि ब्लड शुगर लो (Low Blood Sugar) होने पर फौरन मरीज को 3 से 5 चम्मच ग्लूकोज दें। ग्लूकोज की 4 टैबलेट भी दे सकते हैं। 2-3 चम्मच शहद या चीनी दी जा सकती है। इसके अलावा एक से दो चम्मच फ्रूट जूस भी दिया जा सकता है। चॉकलेट के 5-6 टुकड़े या कोई मिठाई भी खिलाई जा सकती है। 15 मिनट बाद फिर से ब्लड शुगर लेवल चेक करें। अगर अब भी शुगर 70 mg/dL से कम है तो यही प्रक्रिया दोहराएं।

हाई ब्लड शुगर के लक्षण High Blood Sugar Symptoms

हाई ब्लड शुगर को हाइपरग्लाइसेमिया (Hyperglycemia) भी कहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। मसलन- लंबी बीमारी, तनाव, जरूर से ज्यादा खाना और कम इंसुलिन लेना। अगर आपको लंबे वक्त तक हाई ब्लड शुगर की समस्या है तो कई दूसरी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

हाई ब्लड शुगर के लक्षण High Blood Sugar Symptoms

  • जरूरत से ज्यादा थकान
  • बार-बार पेशाब लगना
  • धुंधला दिखाई देना
  • बार-बार प्यास लगना
  • सिर दर्द-चक्कर आना

High Blood Sugar होने पर क्या करें?

डॉक्टरों के मुताबिक अगर आपका ब्लड शुगर अचानक बढ़ गया है तो 2-3 ग्लास पानी पीएं। अगर इंसुलिन लेते हैं तो बिना देरी किये इंसुलिन लें। 15-20 इंतजार करें। अगर अब भी ब्लड शुगर हाई (High Blood Sugar) तो फौरन नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

शुगर कंट्रोल करने के लिए और क्या करना चाहिए? 7 Tips to control Blood Sugar/Diabetes

1- ब्लड शुगर की मॉनीटरिंग करें, देखें कि यह कितनी बार ऊपर या नीचे जाता है
2- समय पर भोजन करें, किसी भी स्थिति में खाना न छोड़ें
3- खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करें जो कैलोरी में कम हों
4- ट्रांस फैट, शुगर और साल्ट को अवॉइड करें
5- जूस या शोडा की जगह पानी पिएं
6- सीमित मात्रा में अल्कोहल का सेवन करें
7- अगर मिठाई खाने की बहुत इच्छा है तो फल खाएं

ब्लड शुगर कब चेक करना चाहिए? (When Should I Check My Blood Sugar)

  • सुबह जगने के ठीक बाद (बिना कुछ खाए-पीए)
  • खाने से ठीक पहले
  • खाने के दो घंटे बाद
  • सोते वक्त