प्रोटीन का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हर इंसान की प्रोटीन की जरूरत उम्र और लिंग के मुताबिक अलग-अलग होती है। प्रोटीन का सेवन शरीर की कोशिकाओं को बनाने और रखरखाव के लिए जरूरी है। यह कोशिकाओं को एनर्जी देता है और बॉडी को एनर्जेटिक रखता है। हर इंसान को अपनी डेली डाइट में प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए। प्रोटीन कई अमीनो एसिड से मिलकर बनता है, जो शरीर के बिल्डिंग ब्लॉक्स हैं। प्रोटीन की कमी से शरीर के प्रत्येक अंग की कार्य प्रणाली पर खास प्रभाव पड़ता है। प्रोटीन की कमी से सुस्ती और अवसाद बढ़ता हैं और बॉडी में अन्य पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।
प्रोटीन की जरूरत महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होती है। वयस्क महिलाओं को उनके वजन के प्रत्येक किलोग्राम के लिए हर दिन लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं तो कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें तभी प्रोटीन का पर्याप्त फायदा मिलेगा। महिलाओं और पुरुषों को प्रोटीन की अलग-अलग मात्रा की जरूरत होती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने की क्यों जरूरत होती है।आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा प्रोटीन की जरूरत क्यों होती है और एक दिन में कितना प्रोटीन का सेवन जरूरी है।
महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा प्रोटीन की जरूरत क्यों होती है?
PGIMER चंडीगढ़ में आर्थोपेडिक्स के एडिशनल प्रोफेसर डॉ विशाल कुमार ने बताया कि जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं उन्हें ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने की जरूरत है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी अपना प्रोटीन सेवन बढ़ाने की जरूरत है। प्रोटीन को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए इसका सेवन थोड़ा ठीक तरीके से करने की सलाह दी जाती है। प्रोटीन का पर्याप्त सेवन सभी मैक्रो और सूक्ष्म पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए जरूरी है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रोटीन की अधिक खुराक की आवश्यकता होती है।
प्रोटीन का सेवन करने से महिलाओं की मांसपेशियां मजबूत होती है। बॉडी में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होने से महिलाओं को हड्डी से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम ही जाता है। महिलाओं के लिए प्रोटीन हार्मोन और एंजाइम के उत्पादन के लिए भी जरूरी है, जो बॉडी में कई कार्यों को विनियमित करने के लिए जरूरी हैं। प्रोटीन का सेवन महिलाओं का वजन कंट्रोल करने के लिए भी उपयोगी है। प्रोटीन स्किन, मसल्स और आर्गन सहित शरीर में टिशूज की ग्रोथ और रिपेयर के लिए जरूरी है। प्रोटीन का सेवन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने की जरूरत होती है।
महिलाओं को कितना प्रोटीन प्रतिदिन लेना चाहिए?
60 किलो वजन वाली महिला को प्रतिदिन कम से कम 48 ग्राम प्रोटीन का सेवन करने की जरूरत है। बॉडी में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में खास फूड्स को करें शामिल। एक सामान्य व्यक्ति को रोजाना अपने शरीर के प्रति 1 किलो वजन के अनुसार 0.8 ग्राम से 1.2 ग्राम तक प्रोटीन लेना चाहिए। महिलाओं को कम से कम 46 ग्राम प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए।
प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं करें इन फूड्स का सेवन
बॉडी में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं डाइट में मछली, समुद्री भोजन, अंडे, दूध और लीन मीट,का सेवन करें। सोयाबीन,चना और राजमा प्रोटीन के बेस्ट स्रोत हैं महिलाएं इनका सेवन करें।
उम्र के मुताबिक कितना प्रोटीन है जरूरी
छोटे बच्चों को करीब 10 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए
05 से 12 साल के स्कूल जाने वाले बच्चों को 20-35 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए
टीन एज बच्चों को 40-60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।
18 साल से ऊपर के व्यक्ति को 0.5 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम का सेवन करना चाहिए
65 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रतिदिन 1.2 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए