अंडे को सुपरफूड कहा जाता है। इसका न केवल स्वाद बेहद कमाल का होता है, बल्कि अंडे में बॉडी के लिए जरूरी कई पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में जब बात फिटनेस और मसल्स बिल्डिंग की हो और अंडे का जिक्र न हो, ऐसा शायद ही कभी होता है। हालांकि, अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि पूरा अंडा खाना बेहतर है या केवल सफेद भाग? इसके अलावा दोनों में से किस में ज्यादा प्रोटीन होता है और कौन सा सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। न्यूट्रिशनिस्ट जिया नवानी ने बताया कि अंडे का सफेद भाग या पूरा अंडा, क्या खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
न्यूट्रिशनिस्ट जिया नवानी ने बताया कि अंडे के दो मुख्य भाग होते हैं सफेद भाग (एग व्हाइट) और पीला भाग (एग योक या जर्दी)। अंडे का सफेद भाग मुख्य रूप से प्रोटीन और पानी से बना होता है, जबकि जर्दी में प्रोटीन के साथ-साथ वसा, विटामिन और खनिज भी होते हैं। उन्होंने बताया कि पूरा अंडा या अंडे की जर्दी, दोनों में प्रोटीन होता है, लेकिन अंडे की सफेदी में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। एक बड़े अंडे में लगभग 3.6 ग्राम प्रोटीन अंडे की सफेदी में और 2.7 ग्राम जर्दी में होता है। हालांकि, जर्दी में अंडे के सभी फैट और पानी में घुलनशील विटामिन और खनिज होते हैं।
क्या कहती है स्टडी
2017 में एक अध्ययन के मुताबिक, सिर्फ अंडे की सफेदी खाने की तुलना में पूरे अंडे 42 प्रतिशत ज्यादा मांसपेशी प्रोटीन संश्लेषण को उत्तेजित करते हैं। भले ही दोनों में प्रोटीन की मात्रा समान हो। अंडे का सफेद भाग मुख्य रूप से एल्ब्यूमिन से बना होता है, जो एक हाई गुणवत्ता वाला प्रोटीन है, जो मांसपेशियों की रिकवरी के लिए बहुत अच्छा है। हालांकि, उनमें जर्दी में पाए जाने वाले कई सहायक पोषक तत्वों की कमी होती है। जर्दी एक पोषण शक्ति है।
पूरा अंडा खाने के फायदे
- पूरा अंडा खाने से विटामिन ए, डी और ई से भरपूर होता है।
- पूरा अंडा आंखों, हड्डियों के स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है।
- इसमें विटामिन बी12 और फोलेट के गुन रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और दिमाग के लिए लाभकारी।
- पूरे अंडे में आयरन और जिंक से भरपूर होता है।
- अंडा में मौजूद कोलीन दिमाग के विकास और लिवर को बेहतर तरीके से काम करने के लिए जरूरी है।
अंडा अपने प्रोटीन गुणों के कारण मांसपेशियों के निर्माण और रिकवरी के लिए बेहतर है।
अंडे की सफेदी के फायदे
- अंडे की सफेदी में राइबोफ्लेविन होता है, जो शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है।
- इसमें सेलेनियम एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
- अंडे की सफेदी एक शुद्ध प्रोटीन स्रोत, जो एक्सट्रा फैट के बिना मांसपेशियों की मरम्मत करता है।
- अंडे की सफेदी में कोलेस्ट्रोल नहीं होता है।
- कोलेस्ट्रॉल कम करने वालों के लिए ये अंडे की सफेदी खाना लाभकारी है।
इसके अलावा रसोई में रखी कई ऐसी चीजें है जिससे कोलेस्ट्रॉल को खत्म किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए तिल के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं।