अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो सेहत के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाव करता है। अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये ड्राई फ्रूट सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। अखरोट दिखने में दिमाग जैसा यह सूखा मेवा शरीर के सबसे अहम अंग ब्रेन यानी मस्तिष्क के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन E और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, याददाश्त सुधारते हैं और मानसिक तनाव को भी कम करते हैं। प्रसिद्ध आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ, डॉ. सलीम जैदी ने अखरोट खाने के फायदे क्या होते हैं।
डॉ. सलीम जैदी ने बताया कि रोजाना अखरोट का सेवन करने से ब्रेन हेल्थ, दिल, त्वचा, पाचन तंत्र, और हड्डियों को कई फायदे मिलते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा मस्तिष्क को ही होता है। चलिए आपको बताते हैं कि अखरोट खाने से ब्रेन को कैसे फायदा मिलता है और इसका सही तरीका क्या है।
अखरोट खाने का सही तरीका
- रोज सुबह खाली पेट 3–5 अखरोट भिगोकर खाएं
- नाश्ते में दलिया, ओट्स या सलाद में मिलाकर खाएं
- अखरोट को दूध के साथ मिलाकर खाएं
- अखरोट ज्यादा नहीं खाएं
दिमाग
अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्रेन सेल्स को पोषण देता है और न्यूरॉन्स के बीच बेहतर कनेक्शन बनाता है। नियमित अखरोट खाने से याददाश्त तेज होती है, एकाग्रता बढ़ती है और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है।
डिप्रेशन से राहत
जिन लोगों को डिप्रेशन की समस्या है। उन लोगों के लिए अखरोट का सेवन बहुत ही लाभकारी हो सकता है। अखरोट में मौजूद ट्रिप्टोफैन, एक अमीनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ाता है। यही हार्मोन मूड को स्टेबल रखता है। रोजाना अखरोट खाने से तनाव, बेचैनी और नींद की समस्या में राहत मिल सकती है।
दिल के लिए फायदेमंद
दिल की सेहत के लिए भी अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अखरोट में पॉलीफेनॉल्स और फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना हार्ट रोग और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
वजन कंट्रोल
वजन कम करने के लिए भी अखरोट का सेवन लाभकारी होता है। अखरोट में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और वजन कम करने में मदद करता है।
वहीं, बारिश के मौसम में बीमार नहीं पड़ना, तो आपको अपनी थाली में शामिल करनी चाहिए कुछ खास मौसमी सब्जियों को खाना चाहिए। इससे न केवल इम्यून सिस्टम को बूस्ट होता है, बल्कि शरीर के हर अंग को मजबूती मिलती है।